
चक्रधरपुर (जय कुमार): पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम,पंपरोड, शत्रुघ्न नगर, चक्रधरपुर में आज प्रथम आंतरिक परीक्षा परिणाम सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इसका शुभारंभ कक्षा सह अपने कक्षाचार्य जी द्वारा परीक्षा परिणाम सुनाया गया, साथ ही अंक प्रमाण पत्र दिया गया एवं अभिभावकों के बिच परीक्षा कॉपी को दिखाया गया। सभी अपने – अपने बच्चों की कॉपी को देखा।
इसके पश्चात् सभी अभिभावकों की सामूहिक एक साथ अपने समिति के सम्मानित सदस्य श्रीमान मोहन कच्छप की अध्यक्षता में बैठक हुआ जिसमें प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान एवं परीक्षा प्रमुख जयश्री दास की उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ। इसका संचालन जयश्री दास ने किया।

प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने सभी अभिभावकों से कहा की जो कक्षा में पढ़ाई होती है उसे घर पर एक बार अभिभावक कॉपी अवश्य जाँच करें। साथ ही कुछ समय बच्चों के साथ पढ़ाई में अभिभावक अवश्य बैठना चाहिए। साथ ही मध्यावकाश में बच्चों को फ़ास्ट फ़ूड ना देकर घर की बनी रोटी सब्जी या अन्य कोई भी बना कर देने को कहा। सभी अभिभावकों को संस्कृति बोध परियोजना के बारे में बताते हुए कहा की ये अपने संस्कृति, परम्परा, जीवन मूल्यों, ज्ञान -विज्ञान एवं महापुरुषों के जीवनी से परिचित होते हैं। इसमें सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को आग्रह किया।
वहीं मोहन कच्छप जी ने सभी अभिभावकों से कहा की जैसे महाभारत में कौरवों और पाण्डवों के बिच युद्ध हो रहा था उसी क्रम में श्रीकृष्ण पाण्डवों की मार्गदर्शन कर रहे थे, और वही अंत में विजय हुए। हमसबों को भी श्रीकृष्ण की तरह अपने बच्चों मार्गदर्शन करना चाहिए तभी वह अपने लक्ष्य पर सफल होगा।











































