मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अवैध चुलाई शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन भट्ठियां ध्वस्त

On: July 9, 2026 8:24 PM
Follow Us:
The News Frame 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
  • Excise Department Cracks Down on Illicit Liquor; Three Stills Destroyed

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध चुलाई शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुफ्फसिल थाना एवं झींकपानी थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण केंद्रों पर व्यापक कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव में संचालित एक अवैध चुलाई शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में चल रही दो अन्य अवैध भट्ठियों को भी नष्ट किया गया। अभियान के दौरान कुल तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा शराब निर्माण के लिए संग्रहित लगभग 1200 किलोग्राम जावा-महुआ बरामद किया गया। बरामद जावा-महुआ को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण एवं संचालन में संलिप्त तीन अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Netaji 3

इसके अलावा अनुज्ञप्तिधारी खुदरा शराब दुकानों के नियमित निरीक्षण अभियान के तहत टुंगरी एवं मेडिकल, चाईबासा स्थित कंपोजिट शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन करने, निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ही शराब बिक्री सुनिश्चित करने तथा सभी वैधानिक प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी सघन छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

THE NEWS FRAME
Netaji 4

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment