मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Security Arrangements: कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: June 18, 2025 9:18 PM
Follow Us:

Security Arrangements Jamshedpur :  उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा से संबंधित बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, व अन्य संबधित पदाधिकारी हुए शामिल, समाहरणालय सभागार में आहूत बैठक में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में घाघीडीह कारा, साकची कारा और घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था एवं कारा में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजलापूर्ति एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।

Read More : खनन पर शिकंजा: जमशेदपुर में खनन टास्क फोर्स की बैठक, उपायुक्त ने दिए अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त द्वारा सिक्योरिटी ऑडिट के तहत प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को नियमित अंतराल पर सभी कारा, उप कारा, बाल सुधार गृह, अस्पतालों के कैदी वार्ड और कोर्ट हाजत का औचक निरीक्षण करने तथा रेड करने का निर्देश दिया गया।

अनाधिकृत रूप से जेल और आवासीय परिसर के आसपास अड्डाबाजी या अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। कारा परिसर के अंदर किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सूचनातंत्र को मजबूत करने पर भी बल दिया गया ।

घाघीडीह कारा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया । वहीं कैदियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने पर चर्चा की गई । सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल में 4-जी और 5-जी जैमर लगाने, वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराने, वॉच टॉवर में पर्याप्त सुरक्षाबलों की तैनाती, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment