मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

“Sardar@150 Unity March” में अनेक शिक्षण संस्थानों के छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

On: November 19, 2025 8:02 PM
Follow Us:

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर, 19 नवम्बर 2025: डायो सरायकेला–खरसावां एवं NSS, NIT जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज “Sardar@150 Unity March” का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह एक उच्च-प्रोफ़ाइल कार्यक्रम रहा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा NIT जमशेदपुर में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

पदयात्रा अंडरपास आदित्यपुर से आरंभ होकर NIT जमशेदपुर में सम्पन्न हुई, जिसमें Shrinath University के डिप्लोमा प्रथम वर्ष के विद्यार्थी, UHS न्यू कॉलोनी आदित्यपुर, गायत्री शिक्षा निकेतन तथा NIT जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

NIT जमशेदपुर के माननीय निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “बच्चों, समाज के लिए कुछ करने का संकल्प लो।”

पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने एकता और राष्ट्र प्रेम पर जोर देते हुए सभी को “भारत माता की जय” के जयकारों से प्रेरित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा ने कहा कि “जहाँ एकता और समन्वय होता है, वहाँ साधारण मिट्टी का एक ढेला भी मज़बूत प्रतीत होता है। स्वतंत्रता मिलने के बाद भी देश को एकजुट कैसे किया जाए—यही सरदार पटेल की सोच थी। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बाँधा और आगे बढ़ने का मंत्र दिया।”

एकता पदयात्रा के समापन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि “सालभर चल रही एकता यात्रा का उद्देश्य जन–जन को जोड़ते हुए भारत को नए क्षितिज तक पहुँचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज NIT जमशेदपुर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यह अभियान एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि “आजादी के समय देश में लगभग 600 से 700 रियासतें थीं—खरसावां, सरायकेला, इचागढ़, चक्रधरपुर, राजनगर, बड़ा भुम, मानभुम, तामाड़, चुटिया आदि। सरदार पटेल ने सभी रियासतों को एकसूत्र में पिरोकर राष्ट्र को एक मजबूत इकाई बनाया। खेतों के आंदोलन से किसानों का नेतृत्व किया, प्रधानमंत्री पद को भी देशहित में त्यागने की भावना दिखाई, हैदराबाद को भारत में विलय कराया तथा जम्मू–कश्मीर को भारत का मुकुट बताया।”

कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयेंद्र कुमार, NSS संयोजक, NIT जमशेदपुर द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और युवा चेतना को समर्पित रहा तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति ने इसे अत्यंत सफल बनाया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

NIT जमशेदपुर के शोधार्थी कमल बहादुर यादव ने किया पीएचडी शोध का सफल बचाव

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के विश्वजीत मंडल का एमबीए का सपना किया साकार, IIM रायपुर तक पहुंचने वाले समुदाय के पहले छात्र बने

केरला पब्लिक स्कूल, मानगो में वरिष्ठ छात्र परिषद (सीनियर स्कूल कैबिनेट) का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ‘शंखनाद 2026’ में उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं का ऐलान

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘शंखनाद-2026’ का आयोजन, नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य स्वागत – डॉ. रश्मि

Leave a Comment