मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6-8 तक नामांकन

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 2, 2025 8:53 PM
Follow Us:
Add A Heading 7
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के जिला स्तरीय समिति की बैठक, एक माह के अंदर कक्षाएं प्रारंभ करने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

A 2

बैठक में बहरागोड़ा, पोटका, डुमरिया और धालभूमगढ़ प्रखंड के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा एक माह के भीतर कक्षाएं शुरू करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान छात्रों का नामांकन, शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक मानव बल की नियुक्ति, आधारभूत संरचना निर्माण एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा आदि विभिन्न पहलुओं पर विमर्श किया गया।

उपायुक्त द्वारा शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक मानव बल की नियुक्ति के संबंध में गाइडलाइन के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया ।

शैक्षणिक कार्य हेतु रिक्त पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित करते हुए इस माह के अंत तक शिक्षकों की कमी को पूरा करने का निदेश दिया गया। वहीं, गैर शैक्षणिक कार्य हेतु मानव बल को आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से लेने की बात कही गई। उक्त सभी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शत प्रतिशत सीटों पर नामांकन सुनिश्चित किए जाने का निदेश दिया गया।

आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता के तहत डीपीआर के मुताबिक ब्लैक बोर्ड, ट्रांस्फॉर्मर, बोरिंग आदि के लिए संबंधित कार्यदायी एजेंसी से समन्वय कर अधिष्ठापन का निर्देश दिया गया।

वहीं, बिजली, बेंच-डेस्क, मेस, स्टेशनरी, ड्रेस आदि को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आवासीय विद्यालयों में घेराबंदी हेतु जल्द प्राक्कलन तैयार कर समर्पित करने का निदेश दिया गया। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में वर्तमान में कक्षा 6-8 तक ही नामांकन लिया जा रहा है।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. ए मित्रा तथा समिति के अन्य संबंधित सदस्य उपस्थि रहे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 6 7

Shrinath कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एआई और अनुवाद विषय पर कार्यशाला आयोजित विद्यार्थियों को बताए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नैतिक पहलू

Aa 3

साकची टैंक रोड में जाम की समस्या पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Jharkhand

मानगो, जमशेदपुर और आदित्यपुर को मिले नए अधिकारी, झारखंड प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम नियुक्तियां, 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

Untitled Design 20 6

Srinath विश्वविद्यालय और एनआईएसएम के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर वित्तीय शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को मिलेगा नया आयाम

Kandra

कांड्रा टोल प्लाजा पर जांच अभियान, 4 कोयला लदे वाहन जब्त

B

JDU पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ज्ञापन

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied