मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मतदाताओं से पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए जुड़कर मैपिंग का करें कार्य

On: December 23, 2025 8:41 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 12 23 At 8.17.54 PM
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पूर्वी सिंहभूम में कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण
  • लोगों को जागरूक कर विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग में सहयोग का करें आवाहन – के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि विगत गहन पुनरीक्षण के दौरान तैयार मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग कार्य में आम लोगों का सहयोग लेने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। बीएलओ और निर्वाचन कर्मी अन –मैप्ड मतदाताओं के घर जाकर उनकी विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग में सहयोग करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम में कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण के क्रम में बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

श्री के. रवि कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला के दौरे के क्रम में उन मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया, जहाँ पैतृक मैपिंग कम दर्ज की गई है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए सीधे मतदाताओं से जुड़ें एवं मैपिंग के कार्य को गति दें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिक से अधिक मैपिंग करने से मतदाताओं को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान आसानी होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की सुगमता के लिए सटीक मैपिंग एक मात्र विकल्प है। हम सभी को कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और उनकी पहचान पूरी तरह सत्यापित हो इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए ।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!