मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पूर्वी सिंहभूम के तीन प्रखंडों में ‘Education Signature Program’

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 2, 2025 7:56 PM
Follow Us:
Add A Heading 14
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
  • जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर – पूर्वी सिंहभूम के तीन प्रखंडों में ‘Education Signature Program’ के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में साझेदारी

जमशेदपुर : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं टीएसएफ (टाटा स्टील फाउंडेशन) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसका उद्देश्य जिले के तीन प्रखंडों – मुसाबनी, डुमरिया और गुरबांदा – में ‘एजुकेशन सिग्नेचर प्रोग्राम’ के माध्यम से बच्चों को समतामूलक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन की ओर से डीएसई श्री आशीष पांडेय एवं टीएसएफ की ओर से दिव्यहस रे ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस साझेदारी के तहत एक सशक्त सार्वजनिक विद्यालय प्रणाली को पुनर्जीवित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चे अपनी पूरी क्षमता के साथ विकास कर सकें।

A 2

THE NEWS FRAME

Read More : मंत्री दीपक बिरुवा के प्रयास से गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज मैकलीन बारी को मिला टॉप मॉडल का आधुनिक धनुष

जिला प्रशासन एवं टीएसएफ अपने-अपने विशेषज्ञता क्षेत्रों और क्षमताओं का लाभ उठाकर अगले तीन वर्षों में तीनों चयनित प्रखंडों में कार्यक्रम को पूरी तरह लागू करेंगे। इस दौरान “जीरो स्कूल ड्रॉपआउट”, शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार, तथा सशक्त विद्यालय प्रबंधन समितियों (SMCs) के निर्माण को प्राथमिक लक्ष्य के रूप में रखा गया है। यह एमओयू हस्ताक्षर तिथि से प्रभावी होकर 31 मार्च 2028 तक मान्य रहेगा। इस एमओयू के तहत उक्त तीन प्रखंडों के 37 पंचायत, 224 गांव के 295 स्कूल और 268 आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘एजुकेशन सिग्नेचर प्रोग्राम’ के अंतर्गत शिक्षा के स्तर में बदलाव लाने का प्रयास होगा ।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा, “गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा तक सभी बच्चों की पहुँच सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। यह साझेदारी बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ठोस कदम है।”

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied