मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल से जन शिकायत निवारण दिवस में मिली आम जनता को त्वरित राहत

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: January 27, 2026 10:27 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 01 27 At 9.24.08 PM 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर:-जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में मंगलवार को उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे नागरिकों ने राहत की सांस ली।

Netaji 3

जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों ने विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवेदन समर्पित किए। इनमें सफाईकर्मियों के वेतन एवं पीएफ भुगतान में गड़बड़ी, दुकान आवंटन, राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं, निजी विद्यालयों में बीपीएल कोटे के तहत नामांकन, अवैध कब्जा एवं धमकी, दलपति अनुमोदन, पेंशन, आधार अद्यतन, भू-विवाद, बकाया राशि का भुगतान, विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्या, गुमशुदा बच्चों की तलाश, अनुकंपा के आधार पर पीडीएस डीलर ट्रांसफर में अनियमितता, बैंक से जुड़ी शिकायतें, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, सड़क चौड़ीकरण, जमीन का ऑनलाइन रसीद, नियमित खाद्यान्न आपूर्ति में बाधा, जमीन मापी, झारखंड आंदोलनकारियों द्वारा पेंशन की मांग, घर खाली कराने, आर्म्स लाइसेंस सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को क्रमवार सुना और संबंधित विभागों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया कि सभी मामलों में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही विभागीय समीक्षा बैठकों के दौरान इन आवेदनों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि जनसमस्याओं का समाधान तेज़ी से और प्रभावी ढंग से किया जा सके जनता से सीधे संवाद और मौके पर समाधान की इस पहल से नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष देखने को मिला।

Netaji 4

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied