मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पेयजल संकट: 30 दिनों में ले लेंगे कनेक्शन, शुक्रवार को जुस्को ने काट दिया था कनेक्शन

On: August 23, 2025 9:43 PM
Follow Us:

जमशेदपुर । जेमको–जोजोबेड़ा मार्ग से सटे महानंद बस्ती, नामदा बस्ती-विकास कॉलोनी और आसपास की कालोनियों में पेयजल संकट, शुक्रवार को टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) द्वारा पेयजल कनेक्शन काट दिए जाने से हाहाकार मच गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से की। श्री राय ने तुरंत जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव को मामले की जानकारी दी और हस्तक्षेप करने को कहा।

सोमवार से आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू – जुस्को से तत्काल कनेक्शन बहाल करने की मांग

बस्तियों का दौरा

सुबोध श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव और बर्मा माइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार के साथ बस्तियों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

  • लोगों ने बताया कि वे टीएसयूआईएसएल का कनेक्शन लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से मनमाना शुल्क मांगा जा रहा है।
  • कई लोगों ने चार–पांच महीने पहले आवेदन जमा किया, मगर आज तक कनेक्शन नहीं मिला।
  • कनेक्शन काटे जाने से आम जनता परेशान और आक्रोशित है।

सुबोध श्रीवास्तव की मांग

  • बंद पड़ी पेयजल लाइन को तत्काल चालू किया जाए।
  • बस्तीवासियों को एक महीने का समय देकर आवेदन और शुल्क जमा करने का मौका दिया जाए।
  • न्यूनतम चार्ज लेकर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
  • जिन लोगों ने पहले ही आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें प्राथमिकता से कनेक्शन दिया जाए।

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि

सभी बस्तीवासी एक स्वर में आश्वस्त कर चुके हैं कि वे 30 दिनों के भीतर कनेक्शन ले लेंगे।

जुस्को प्रबंधन से बातचीत

सुबोध श्रीवास्तव ने जुस्को के पेयजल विभाग के अधिकारी राजीव कुमार से फोन पर वार्ता की और आग्रह किया कि जब तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है, तब तक पूर्व की भांति पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए।
इस पर श्री कुमार ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले को गंभीरता से देखेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment