📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जनसम्पर्क अभियान में डा.अजय को मिल रहा है लोगों का समर्थन

On: October 23, 2024 7:10 PM
Follow Us:

जनता चाहती है समस्याओं का स्थायी समाधान

जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने बुधवार को भुईंयाडीह, बर्मामाइन्स, जेम्को, बिरसानगर आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाया. लोगों से मिले, उनकी समस्याओं के संबंध में बात की और उसके स्थायी समाधान पर भी लोगों से चर्चा की. लोगों ने डा. अजय पर भरोसा जताया और समर्थन करने का वादा किया. मौके पर डा. अजय कुमार ने कहा कि लोग 30 वर्षों की शासन से त्रस्त है. डरे सहमे हए है.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

पूर्वी की बस्तियों में नागरिक सुविधाओं की स्थिति बहुत ही खराब है. लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है. दो दशक से क्षेत्र की जनता को गुमराह किया जाता रहा है. एक बार भी चेहर बदल कर वहीं काम करने का प्रयास जारी है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है.

मालिकाना हक केवल जमशेदपुर की समस्या नहीं बल्कि यह पूरे प्रदेश की एक बड़ी महत्वपूर्ण समस्या है. यदि लोगों ने समर्थन दिया तो मालिकाना हक के लिए एक आयोग गठित कर इस समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किया जाएगा.

जमशेदपुर पूर्वी में संगठित और असंगठित मजदूरों की एक बड़ी तादाद रहती है. उनके स्वास्थ्य सुविधा के लिए जमशेदपुर में एक ईएससीआई अस्पताल का निर्माण करना मेरी प्रतिबद्धता है. वहीं सरकारी स्कूलों को अपग्रेड कर मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल बनाना, जहां सीबीएससी की पढ़ाई होगी. उन्होंने कहा कि जनता को निर्णय लेना है कि उन्हें एक परिवार की आतंक से मुक्ति और सुरक्षित एवं विकसीत जमशेदपुर चाहिए या ?

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment