मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

लीगल लिट्रेसी क्लब में DLSA ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों को बताया नशे और बाल विवाह से होने वाले नुकसान

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 5, 2025 9:03 PM
Follow Us:
DLSA conducted awareness campaign in Legal Literacy Club
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर। National Legal Services Authority (NALSA) और Jharkhand State Legal Services Authority (JHALSA) के निर्देश पर District Legal Services Authority (DLSA), Jamshedpur ने 5 जुलाई, शनिवार को जिले के Kasturba Gandhi Balika Vidyalayas और अन्य स्कूलों में चल रहे Legal Literacy Clubs में एक सघन जागरूकता अभियान चलाया।

A 2

DLSA के सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, DLSA श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित किया गया। इस कैंपेन में बच्चों को नशे की दवाओं का दुरुपयोग, बाल विवाह, और NALSA की योजनाओं जैसे “आशा” और “डॉन” के बारे में जागरूक किया गया।

क्या बताया गया बच्चों को?

बच्चों को समझाया गया कि:

  • नशे की दवाएं जैसे नींद की गोलियां, सिरप या पेन किलर दवाओं का गलत इस्तेमाल हेल्थ और फ्यूचर दोनों के लिए हानिकारक है।
  • कोई भी दवा डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेनी चाहिए।
  • अगर कोई नशे का गलत इस्तेमाल करता है, तो पुलिस स्टेशन को रिपोर्ट करें या Narcotics Control Bureau की ईमेल ncb.hqur@gov.in और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन – 1800 599 0019 पर जानकारी दें।

बाल विवाह के बारे में जानकारी:

बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत बच्चों को बताया गया:

  • बाल विवाह क्या है और ये क्यों अवैध है।
  • इसके दुष्परिणाम क्या हैं।
  • अगर कहीं बाल विवाह हो रहा हो तो कहां शिकायत करें:
    Child Helpline – 1098,
    Free Legal Aid – 15100,
    Police Helpline – 100/112,
    Local थाना, BDO, Child Protection Unit, और
    Child Welfare Committee
THE NEWS FRAME
अभियान के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम

स्कूलों में हुए कार्यक्रम:

इस अभियान के तहत कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें DLSA के PLV (Para Legal Volunteers) जैसे अरुण रजक, ग्लोरिया पूर्ति, जयन्तो नंदी, शंकर गोराई, सूरज कुमार और बालेश्वर दास ने भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

✦ जिन स्कूलों में कार्यक्रम हुआ:

  • पीपुल्स एकेडमी स्कूल, बाराद्वारी
  • भारत सेवा आश्रम संघ स्कूल, सोनारी
  • सेंट जोसेफ हाई स्कूल, गोलमुरी
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय: पोटका, पटमदा, कारणडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, चाकुलिया, डुमरिया, मुसाबनी
  • टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा
  • हिलटॉप स्कूल, जमशेदपुर
  • सिधु कान्हू शिक्षा निकेतन, मानगो
  • डीसीएम एसओई बीपीएम, बर्मामाइंस
  • जमशेदपुर गर्ल्स हाई स्कूल
  • जेसी हाई स्कूल, घाटशिला
  • सेक्रेड हर्ट कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर
  • मोनियल पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied