मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सोनारी की समस्याओं को नजरअंदाज ना करें जिला प्रशासन : सुधीर कुमार पप्पू की पहल

On: August 21, 2025 10:42 PM
Follow Us:

जमशेदपुर/सोनारी : सोनारी क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक बार फिर स्थानीय सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन एवं जुस्को के पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। सोनारी बाजार एरोड्रम दुर्गा पूजा समिति के सलाहकार, अधिवक्ता एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने 31 जुलाई 2025 को उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, यातायात डीएसपी, जुस्को व जीएनएससी के पदाधिकारियों, सोनारी थाना प्रभारी एवं स्थानीय विधायक को आवेदन सौंपा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 29 सितंबर 2024 को भी समिति द्वारा लिखित रूप से प्रशासन को अवगत कराया गया था, परंतु अब तक समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका। इससे यह प्रतीत होता है कि सोनारी की समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

प्रमुख मांगें

  • एरोड्रम बाजार को समतल कर पेवर ब्लॉक लगवाया जाए।
  • सुरक्षा की दृष्टि से बाजार के तीनों तरफ बने लोहे के गेट की मरम्मत हो।
  • जर्जर चारदीवारी की तत्काल मरम्मत करवाई जाए।
  • मेन रोड का चौड़ीकरण कर अतिक्रमण रोकने की व्यवस्था हो।
  • एरोड्रम बाजार को स्थायी रूप से नया लाइन में स्थानांतरित किया जाए।
  • मंदिर प्रांगण में बुजुर्गों व महिलाओं के बैठने की व्यवस्था हो।
  • बाजार परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाई जाए ताकि नशाखोरी और अड्डेबाजी पर रोक लगे।
  • शौचालय की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
  • दबंग सब्जी विक्रेताओं द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण व अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगे।
  • अपराधियों व नशेड़ियों द्वारा ग्रामीण सब्जी विक्रेताओं से हो रही अवैध वसूली पर कड़ा अंकुश लगाया जाए।
  • सोनारी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत करवाई जाए।

प्रशासन से अपेक्षा

सुधीर कुमार पप्पू ने जोर देकर कहा है कि इन समस्याओं का निराकरण आने वाले दुर्गा पूजा से पूर्व किया जाए, ताकि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और ग्रामीण क्षेत्र से आए छोटे विक्रेताओं को राहत मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो सोनारी क्षेत्र की जनता का असंतोष बढ़ सकता है।

यह मुद्दा अब स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता में कितना आता है, यह आने वाला समय बताएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment