मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बन्ना के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जांच करवाएं उपायुक्त : सुबोध श्रीवास्तव

On: November 24, 2025 7:51 PM
Follow Us:
The News Frame 27 2
  • परविंदर सिंह द्वारा सरयू राय के खिलाफ दिया बयान तर्कहीन, चापलूसी से भरा, निराधार एवं मनगढ़ंत है

जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के जांच की मांग पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से की है।

यहां जारी बयान में सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव से पूर्व कई योजनाओं को गलत तरीके से लागू कर दिया गया था। इससे न केवल सरकारी पैसे का दुरुपयोग हुआ बल्कि इससे क्षेत्र के नागरिकों की परेशानी भी बढ़ गयी। कई योजनाओं की गुणवत्ता काफी खराब थी, जो बनने के तुरंत बाद ही जर्जर हो गयी थी। कई ऐसी योजनाओं की स्वीकृति ले ली गयी थी, जिनका स्थल भी नहीं मिल पाया। कई योजनाओं की स्वीकृति सिर्फ उनके कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने हेतु स्वीकृति दे दी गयी थी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में विकास के नाम पर सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ। जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद विधायक सरयू राय ने वृहत स्तर पर इन योजनाओं का निरीक्षण कर इसमें सुधार करवाया।

सुबोध श्रीवास्तव ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह द्वारा सरयू राय के खिलाफ दिए गए बयान को तर्कहीन, चापलूसी से भरा, निराधार एवं मनगढ़ंत करार दिया।

यहां जारी एक बयान में सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि सरयू राय लोकप्रिय विधायक हैं। उन्होंने विगत एक वर्ष में सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य किये हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने श्री राय को आंकड़ों का बाजीगर कहा है। सच तो यह है कि आंकड़ों का बाजीगर बन्ना गुप्ता हैं। वह अपने और अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने हेतु करोड़ों का वारा-न्यारा करने के लिए आंकड़ों का हेर-फेर करने में उस्ताद माने जाते हैं।

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में कहीं सड़कें बनीं तो सालभर में ही टूटने लगीं। नालियां आधी-अधूरी बनीं। निर्माण कार्य घटिया हुआ। लोगों के घरों में पानी घुस गया। जो लोग वहां रहते थे, उन्हें पता था कि वे नारकीय जिंदगी जी रहे हैं। आंकड़ों के बाजीगर सरयू राय नहीं, बन्ना गुप्ता निकले।

उन्होंने कहा कि दोमुहानी में सीढ़ी का निर्माण ऐसा था, जो एक एक फीट से अधिक ऊंची बना दी गयी थी। यह ऐसी सीढ़ी थी, जिस पर लोगों का चढ़ना-उतरना दूभर हो गया था। यह विधायक सरयू राय ही थे, जिन्होंने इसे ठीक करवाया। ये चीजें कांग्रेस अध्यक्ष को कभी दिखेंगी नहीं।

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि सरयू राय झारखंड के इकलौते विधायक हैं जो भ्रष्टाचार के मुद्दे खुल कर बोलते हैं। वह जनसमस्याओं के निदान के लिए जोरदार आवाज बुलंद करने वाले विधायक हैं। उन पर ऐसे तथ्यहीन आरोप लगाकर कांग्रेस अध्यक्ष ने आसमान पर थूकने का काम किया है।

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारी अधिकारियों पर दादागिरी दिखाकर अवैध कार्य करने और कराने की जांच करा ली जाए तो बन्ना गुप्ता उनमें अव्वल आएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष को अपने इस घृणित बयान पर जनता से माफी मांगनी चाहिए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!