मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मानगो फ्लाईओवर का नाम शहीद खुदीराम बोस के नाम पर करने की मांग

On: August 27, 2025 9:43 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति ने मानगो फ्लाइओवर का नाम शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने की मांग की है। समिति ने मांग की है कि शहीद खुदीराम बोस की एक प्रतिमा भी लगाई जाए। इस सिलसिले में समिति का एक शिष्टमंडल जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से मिला और अपनी बातें विस्तार से रखीं।

समिति ने सरयू राय से कहा कि मानगो चौक पर स्थित शहीद स्मारक और शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा, जिसका छत्र एवं सौंदर्यीकरण पूर्व में आपने कराया था, फ्लाईओवर निर्माण के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर संरक्षित कर लिया गया था। अब फ्लाइओवर का कार्य जब जोर-शोर से चल रहा है तो हमारी इच्छा है कि कार्य संपन्न होने के बाद उसे पूर्व स्थान पर अगर स्थापित नहीं किया जाता तो नई पीढ़ी को शहीद के बारे में जानकारी नहीं मिल पाएगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

फ्लाईओवर का नाम शहीद खुदीराम बोस के नाम पर करने के संबंध में विगत 11 अगस्त को एक पत्र भेजा जा चुका है। आपसे आग्रह है कि इसमें समिति का सहयोग कर कृतार्थ करें। इस पर श्री राय ने उनसे कहा कि आपका यह मांग पत्र विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को वह देंगे और आग्रह करेंगे कि आपकी मांग पर वह सहानुभूतिपूर्वक विचार करें।

शिष्टमंडल में राजेश राय, अंशु मुखर्जी, असीत चक्रवर्ती, कमल चक्रवर्ती, संजीव आचार्या, तारक मुखर्जी, रंजीत आइच, विश्वजीत चक्रवर्ती, प्रेम रंजन घोष, प्रणब विकास धर, पुलक सरकार, प्रणब कुमार दास, चंदन मित्रा, जौहर रक्षित, अनंत कुंडू, कमल चक्रवर्ती, अभिषेक डे और पीयूष पॉल मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment