मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

संजय श्रीवास्तव हत्याकांड पर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग- जमशेदपुर में कायस्थ एकता मंच की गुहार

On: September 1, 2025 7:55 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: जमशेदपुर में आज कायस्थ एकता मंच के बैनर तले मृतक संजय श्रीवास्तव के परिवार की सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ। उपायुक्त कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग एकत्रित हुए और उपायुक्त व वरीय एसएसपी को लिखित ज्ञापन सौंपा।

15 दिन बाद भी कार्रवाई अधूरी

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आंदोलनकारियों ने बताया कि पिछले 15 दिन पहले भी इसी मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब भी 5 आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जबकि उनके इलाके में खुलेआम देखे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

हत्या की पृष्ठभूमि

  • 17 मार्च 2025 को जमीन विवाद को लेकर 14–15 लोगों ने मिलकर संजय श्रीवास्तव की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
  • इस मामले में अब तक 9 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, लेकिन 5 अपराधी फरार हैं।
  • मृतक परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि फरार आरोपी चार बेटियों को जान से मारने और केस खत्म करने की धमकी तक दे रहे हैं।

समाज की एकजुटता और प्रशासन से मांग

कायस्थ एकता मंच का कहना है कि परसुडीह थाना की लापरवाही के कारण फरार अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। मंच ने प्रशासन से स्पष्ट कहा कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग

इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख नाम हैं –
शुभम सिन्हा (युवा नेता), अजय सिन्हा, अशोक सिन्हा, निलरंजन सिन्हा, अमरीक श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, सुप्रिया श्रीवास्तव, सुशीला देवी, आलोक सिन्हा, मनोरंजन सिन्हा, मनोज गौशाल, उर्मिला देवी, सुष्मिता कुमारी, प्रदीप रंजन, कृष्णा श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, मुरली प्रसाद वर्मा, कुलबास्कर सिन्हा, प्रदीप सिन्हा इत्यादि।

साफ है कि संजय श्रीवास्तव हत्याकांड पर अब समाज की आवाज और बुलंद हो रही है। सवाल यही है कि क्या प्रशासन इन फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिला पाएगा या नहीं?

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment