मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

दिल्ली में मौत की आग: तड़के लगी लपटों ने ली 9 जिंदगियां

On: May 3, 2026 11:34 AM
Follow Us:

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में रविवार (3 मई) की तड़के सुबह एक खौफनाक अग्निकांड ने सबकुछ हिला कर रख दिया, जब बी-13 बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर से उठी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और 9 लोगों की जान चली गई। यह हादसा करीब 03:13 बजे हुआ,

जिसके बाद 3:35 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कई जिंदगियां बुझ चुकी थीं। राहत-बचाव अभियान के दौरान 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कई लोग घायल हुए जिन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है

---Advertisement---
Netaji Advertisement

और कुछ लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। चश्मदीदों का कहना है कि एसी में हुए धमाके के बाद आग तेजी से फैली, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में 9 मौतों की पुष्टि हुई है,

जबकि मौके पर 12 दमकल गाड़ियों के साथ DDMA, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं, जिससे यह हादसा एक बार फिर शहरों में फायर सेफ्टी की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment