मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर – विजय आनंद मुनका, सिंहभूम चैंबर का प्रतिनिधिमंडल मिला पणन सचिव से

On: August 23, 2025 8:27 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, परसुडीह। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल आज कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव अभिषेक आनंद से उनके परसुडीह स्थित कार्यालय में मिला। इस दौरान व्यापारियों को भेजे गए दुकान एवं गोदाम के पट्टा नवीनीकरण संबंधी नोटिस को लेकर विस्तृत वार्ता हुई और समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन भी सौंपा गया।

40 वर्षों से मंडी में व्यापार

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने कहा कि परसुडीह मंडी में व्यापारी करीब 40 वर्षों से व्यापार कर रहे हैं। 80 के दशक में सरकार ने सुविधाओं का आश्वासन देकर सभी खाद्यान्न व्यापारियों को यहां स्थानांतरित किया था और दुकान एवं गोदाम आवंटित किए थे। लेकिन आज तक व्यापारी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में काम कर रहे हैं।

THE NEWS FRAME

नोटिस से व्यापारी असुरक्षित

चैंबर उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि वर्षों से लंबित लीज नवीनीकरण प्रक्रिया के बीच अचानक भेजे गए नोटिस ने व्यापारियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिना वैध प्रस्ताव और सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के ऐसे नोटिस जारी करना व्यापारियों के अधिकारों के विपरीत है।

पारदर्शिता की मांग

चैंबर महासचिव मानव केडिया ने कहा कि कृषि उत्पादन वितरण समिति वर्तमान में अस्तित्व में नहीं है और राज्य विपणन बोर्ड की ओर से भी कोई संकल्प जारी नहीं किया गया है। इसलिए इस नोटिस की वैधता पर सवाल उठता है। उन्होंने सचिव से मांग की कि यदि कोई निर्णय हुआ है तो उसका संकल्प मिनट की प्रति व्यापारियों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

THE NEWS FRAME

मंडी की बदहाल स्थिति भी उठी

व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक भालोटिया ने कहा कि व्यापारी हमेशा सरकार के साथ हैं, लेकिन उनके हितों को ध्यान में रखकर ही फैसले लिए जाने चाहिए। उन्होंने मंडी की सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने और सुरक्षा गार्डों की पुनर्बहाली की मांग भी उठाई।

पणन सचिव का आश्वासन

पणन सचिव अभिषेक आनंद ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वासन दिया कि पट्टा नवीनीकरण की मांग को वे मार्केटिंग बोर्ड तक पहुंचाएंगे। साथ ही स्थानीय स्तर की समस्याओं का निदान करने का भी प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर चेंबर उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, करण ओझा, आनंद राव, दिलीप अग्रवाल पप्पू, कुंज बिहारी अग्रवाल, शंकर गुप्ता, मनोज बागड़ी, बंटी अग्रवाल, दीना गुप्ता, शुक्ला जी, मनोज अग्रवाल, मनोज मोदी, टोनी भालोठिया, सुनील गोयल समेत अनेक व्यापारी मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment