मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

वार्ड नंबर 5 रिपीट कॉलोनी में अंधेरा दूर, 24 घंटे में लगीं दो स्ट्रीट लाइटें

On: January 4, 2026 2:06 PM
Follow Us:
The News Frame 1

जमशेदपुर: रिपीट कॉलोनी स्थित सिद्धू कानू स्कूल के सामने (वार्ड नंबर 5), लंबे समय से स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण रात के समय अंधेरा पसरा रहता था। इससे स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती थी। इस समस्या को लेकर बस्तीवासियों ने स्थानीय समाजसेवी गौरव राय को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गौरव राय ने मामले को गंभीरता से लिया और 24 घंटे के भीतर अपने निजी खर्चे से स्कूल के सामने दो स्ट्रीट लाइटें लगवाने का कार्य पूरा कराया। लाइटें लगते ही पूरे क्षेत्र में रोशनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बस्तीवासियों का कहना है कि अब रात के समय आने-जाने में सुविधा होगी और सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस त्वरित और सराहनीय पहल के लिए कॉलोनी के लोगों ने खुले दिल से गौरव राय का अभिनंदन किया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि बिना किसी औपचारिकता और देरी के समस्या का समाधान कराना गौरव राय की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लोगों ने फूल-मालाओं और तालियों के साथ उनका आभार जताया।

THE NEWS FRAME

अभिनंदन के दौरान बस्तीवासियों ने एक स्वर में कहा कि वे सभी गौरव राय के साथ खड़े हैं और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में उनका सहयोग करेंगे। स्थानीय लोगों ने यह भी उम्मीद जताई कि प्रशासनिक स्तर पर भी बुनियादी सुविधाओं को लेकर इसी तरह संवेदनशीलता दिखाई जाएगी।

गौरव राय ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी जहां-जहां जरूरत होगी, वे अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करते रहेंगे। यह पहल न सिर्फ एक समस्या का समाधान है, बल्कि समाज में जिम्मेदार नागरिक भागीदारी का प्रेरक उदाहरण भी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!