मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मेडिएशन फॉर नेशन अभियान को सफल बनाने के लिए डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 16, 2025 11:22 PM
Follow Us:
Add A Heading 2 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर। नालसा और झालसा के निर्देशानुसार देश में चल रहे 90 दिवसीय मेडिएशन फॉर नेशन अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से बुधवार को मानगो क्षेत्र में मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।

A 2

इस दौरान डालसा के पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सदानंद महतो और मनोज महतो ने मानगो थाना, आजाद नगर थाना, उलीडीह थाना और डिमना चौक समेत अन्य इलाकों में मोबाइल वैन के माध्यम से सघन जागरूकता अभियान चलाया।

THE NEWS FRAME

जागरूकता अभियान के दौरान डालसा पीएलवी ने आम जनता को बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर श्री अरविंद कुमार पांडे के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर में 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है, जो 01 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलेगा।

इस अभियान के तहत वैवाहिक मामले, सड़क दुर्घटना, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक, उपभोक्ता, ऋण वसूली, बंटवारा, भूमि अधिग्रहण आदि से संबंधित विवादों का निपटारा मध्यस्थता के माध्यम से किया जाएगा।

डालसा पीएलवी ने लोगों को जागरूक करते हुए अपील की कि वे अपना मामला न्यायालय या डालसा सचिव के माध्यम से सीधे मध्यस्थता केंद्र, न्याय सदन, जमशेदपुर में भेजकर अपने मामले का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied