
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय की पहल पर बर्मामाइंस आईटीआई से सिद्धू कान्हू बस्ती तक 3000 फीट गार्ड वाल का निर्माण किया गया है। आपको बता दें कि बर्मामाइंस क्षेत्र की सिद्धू कान्हू बस्ती, श्री विनोबा आश्रम, दास बस्ती समेत कई अन्य कॉलोनियां हल्की बारिश में ही जलमग्न हो जाती थीं। ये कॉलोनियां कई वर्षों से बारिश से जूझ रही थीं।


गार्ड वाल के निर्माण के बाद, निवासियों को बारिश में राहत की सांस मिल रही है। कॉलोनी के सभी निवासियों ने एक स्वर में विधायक सरयू राय की प्रशंसा की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए गार्ड वाल के बगल में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अध्यक्ष बबलू कुमार, बर्मामाइंस महासचिव दीपू तिवारी और सुमित कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।











































