मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

सदर अस्पताल चाईबासा का दूसरा गेट खोलने की मांग, कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: March 12, 2026 4:50 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2026 03 12 At 4.27.36 PM
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के Sadar Hospital Chaibasa का दूसरा गेट बंद किए जाने से मरीजों और आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता Trishanu Rai ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया त्रिशानु राय ने इस संबंध में Chandan Kumar से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और जनहित में अस्पताल के दूसरे गेट को पुनः खोलने की मांग की।

A 2

गेट बंद होने से मरीजों को हो रही परेशानी

ज्ञापन में बताया गया कि सदर अस्पताल का दूसरा गेट, जो बस स्टैंड रोड स्थित बीएसएनएल ऑफिस की ओर खुलता है, अचानक बंद कर दिया गया है इस गेट के बंद होने से अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और तिमारदारों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

अब लोगों को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से अस्पताल आने के लिए लंबा रास्ता तय कर मुख्य गेट से प्रवेश करना पड़ रहा है, जिससे विशेषकर गंभीर मरीजों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है।

छोटे दुकानदारों पर भी पड़ा असर

त्रिशानु राय ने ज्ञापन में यह भी बताया कि इस गेट के बंद होने से बस स्टैंड रोड के छोटे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है इस क्षेत्र में फल विक्रेता, दूध और चाय बेचने वाले, बिस्किट और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दुकानदार तथा छोटे होटल संचालक अपनी जीविका चलाते हैं पहले अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजन इन्हीं दुकानों से सामान खरीदते थे, लेकिन गेट बंद होने के कारण ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है।

वर्षों से चल रही थी यह व्यवस्था

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अस्पताल का यह गेट पिछले कई वर्षों से आम लोगों के उपयोग में था और इसके कारण लोगों को अस्पताल आने-जाने में काफी सुविधा मिलती थी त्रिशानु राय ने प्रशासन से आग्रह किया कि पूर्व की व्यवस्था को बहाल करते हुए इस गेट को पुनः खोल दिया जाए, ताकि मरीजों, उनके परिजनों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।

उपायुक्त ने दिया आश्वासन

इस मामले पर उपायुक्त चंदन कुमार ने त्रिशानु राय को आश्वासन दिया कि प्रशासन इस विषय पर गंभीरता से विचार करेगा और मामले में उचित पहल की जाएगी।

सदर अस्पताल का दूसरा गेट बंद होने से जहां मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, वहीं आसपास के छोटे दुकानदारों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन के फैसले पर टिकी हुई हैं कि क्या जनहित में इस गेट को फिर से खोला जाएगा।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Untitled Design 12 5

Chandil में एनएच-33 पर भीषण जाम तीन घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे हजारों वाहन लोग हुए परेशान

Untitled Design 5 6

Galaxy इंगोट प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा कंपनी गेट जाम कर किया प्रदर्शन

Untitled Design 19 4

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की Death से इलाके में सनसनी पुलिस जांच में जुटी

Untitled Design 13 6

हेलमेट पहनें सुरक्षित रहें Chaibasa में जिला परिवहन विभाग का विशेष जागरूकता अभियान दोपहिया चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित

Untitled Design 3 5

जन समस्याओं के Solution को लेकर जिला प्रशासन गंभीर उपायुक्त राजीव रंजन ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

WhatsApp Image 2026 06 15 At 2.00.04 PM

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied