मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

गिरिडीह में पत्रकार पर हमले की निंदा, संगठन ने की सख्त कार्रवाई की मांग

On: June 7, 2025 10:34 PM
Follow Us:

गिरिडीह: गिरिडीह जिले में स्वतंत्र पत्रकार और नक्षत्र राष्ट्रीय समाचार के जिला ब्यूरो प्रमुख मनोज कुमार पिंटू पर हाल ही में हुए हमले की राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मौर्य ने इस हमले को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More :  गिरिडीह में पत्रकार पर हमला, राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन ने की कड़ी निंदा – पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग तेज

वहीं, संगठन के गिरिडीह जिला अध्यक्ष और “द न्यूज फ्रेम” के जिला संवाददाता संतोष कुमार तरवे ने भी इस घटना की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमला न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों को भी ठेस पहुंचाता है।

उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment