मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

प्रशिक्षण में अपनी शंकाओं को दूर कर लें, मतदान दिवस पर कोई लापरवाही नहीं हो – मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ

On: October 31, 2025 9:47 PM
Follow Us:
प्रशिक्षण में अपनी शंकाओं को दूर कर लें, मतदान दिवस पर कोई लापरवाही नहीं हो - मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ
  • मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को किया संबोधित, कहा- प्रशिक्षण में अपनी शंकाओं को दूर कर लें, मतदान दिवस पर कोई लापरवाही नहीं हो

45- घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन–2025: घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन-2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला विश्वविद्यालय, सिदगोड़ा में 30 अक्टूबर से प्रारंभ है। पहले दिन PO, P1 वहीं आज दूसरे दिन मतदान दल में शामिल P2 एवं P3 को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण आधार है, ऐसे में सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर लापरवाही या असावधानी की कोई गुंजाइश नहीं है । प्रत्येक मतदान कर्मी को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य है, उन्होने स्षप्ट कहा कि सभी प्रशिणार्थी अपनी शंकाओं को प्रशिक्षण में ही दूर कर लें।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रायोगिक अभ्यास (Hands-on Training) कराया गया जिसमें मशीन की कार्यप्रणाली, मॉक पोल, सीलिंग एवं पैकिंग की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मतदान से संबंधित फॉर्म भरने, सील करने एवं लिफाफों की पैकिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही PRO एवं ILMS एप के उपयोग की भी जानकारी दी गई ताकि मतदान दिवस पर रिपोर्टिंग, उपस्थित दर्ज करने और अन्य संचार कार्यों में सुगमता रहे।

प्रशिक्षकों द्वारा मतदान दलों द्वारा की जाने वाली सामान्य त्रुटियों (Common Errors) जैसे फॉर्म में त्रुटि, मशीन हैंडलिंग में लापरवाही, सीलिंग के समय क्रम की भूल आदि से बचने के उपायों पर विशेष बल दिया गया। साथ ही मतदान के बाद की प्रक्रिया, स्ट्रॉन्ग रूम तक सुरक्षित परिवहन एवं जमा करने की विधि पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!