मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच स्पष्ट जानकारी जरूरी है – विधायक श्री सरयू राय

On: September 3, 2025 9:48 PM
Follow Us:

जमशेदपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर आगामी 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक पहलुओं पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई है। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम और पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। संगोष्ठी मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, गरम नाला के सभागार में दोपहर बाद चार बजे से होगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच स्पष्ट जानकारी हो और इसके व्यावहारिक पहलुओं के बारे में स्पष्टता हो, यह आवश्यक प्रतीत हो रहा है। हाल ही में राजभवन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कराने के संबंध में जारी आदेश के बाद 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सामने परीक्षा देने संबंधी कठिनाई उत्पन्न हो गई थी।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

विगत पांच वर्षों में झारखंड में सरकार के स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति को समग्रता में लागू करने के बारे में ठोस अवधारणा विकसित नहीं हुई जिसके कारण प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आधारभूत संरचना का विकास नहीं हो सका है और योग्य शिक्षकों की भारी कमी हो गई है। घंटी आधारित शिक्षकों के समायोजन के बारे में सरकारी नीति का कुप्रभाव लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों पर पड़ा। इन सभी पहलुओं पर संगोष्ठी में गंभीरता से विचार किया जाएगा।

विशेष रुप से तीन शिक्षा विशेषज्ञ अलग-अलग प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर झारखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभाव के बारे में अपना आलेख प्रस्तुत करेंगे जिन पर संगोष्ठी में उपस्थित शिक्षकों की प्रतिक्रिया जानी जाएगी। इसके साथ ही जमशेदपुर पश्चिम और पूर्व क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में जमशेदपुर के चर्चित और पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को प्रेरणास्त्रोत के रुप में विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने तथा विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का सृजन सुनिश्चित करने के लिए सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करना और विद्यार्थियों के परीक्षाफल में सुधार करने व विभिन्न विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों पर शिक्षकों का विशेष ध्यान रहे, यह भी सुनिश्चित करना है। संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment