
12th Examination Results: नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। पोखरी, हल्दीपोखर और राखामाइंस तीनों विद्यालयों के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने कड़े परिश्रम के बल पर शानदार अंक हासिल किए हैं।

नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के टॉपर्स की सूची:
- नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, पोखारी:
- वाणिज्य:
- आकृति झा ने 89% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
- वृष्टि मुखर्जी (85.4%) और
- श्वेता कुमारी (84.2%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं ।
- विज्ञान:
- आसिफ अनवर अंसारी ने 84% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
- महबिश अयाज (79.8%) और
- प्रसेनजीत भकत (70.2%) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया ।
- वाणिज्य:
- नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर:
- विज्ञान:
- सुब्रतो स्वैन ने 86.6% अंकों के साथ टॉप किया है ।
- आकाश सिंह (80%) और
- आयुष पाठक (78.8%) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया ।
- वाणिज्य:
- ऋचा ओम ने 84.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
- अमित नामता (69.6%) और
- सुधीर कुमार साह (67.8%) भी टॉप 3 में शामिल रहे ।
- विज्ञान:
- नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, राखामाइंस :
- वाणिज्य (Commerce):
- अभिनव दत्ता ने 84% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
- कृष गोराई (75%) और
- प्रिंस कुमार (73.80%) ने भी बेहतर प्रदर्शन किया ।
- विज्ञान (Science):
- आकाश कुमार ने 83.20% अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया ।
- जय कुमार (81.60%) और
- सीमा टुडू (77.80%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ।
- वाणिज्य (Commerce):
इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए स्कूल के सचिव श्री मदन मोहन सिंह ने कहा:
“कक्षा 12वीं का परिणाम किसी भी छात्र के करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है। हमारे विद्यार्थियों ने जिस लगन और अनुशासन के साथ यह सफलता प्राप्त की है, वह प्रशंसनीय है। हमारा लक्ष्य न केवल छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि उनके भविष्य को एक नई ऊँचाई और स्वर्णिम चमक प्रदान करना भी है। आप सभी इसी तरह मेहनत करते रहें और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के शिखर तक पहुँचें।”
शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।














