मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

CINEMA: “मां का आंचल” Album की शुटिंग में बाल कलाकार, राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन के मुख्य सदस्य कमलेश गिरी के सुपुत्र माधव गिरि है।

On: July 15, 2025 8:27 PM
Follow Us:
"मां का आंचल" एल्बम के कलाकार एवं टीम

Cinema Jamshedpur: जमशेदपुर शहर की गलियों और सुंदर लोकेशनों पर एक भावनात्मक और पारिवारिक Album “मां का आंचल” की शूटिंग पूरी की गई। इस एलबम में मां की ममता, संघर्ष और बच्चों से भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाया गया है।

भोजपुरी और हिंदी भाषाओं में अपनी खास पहचान बना चुके त्रिपाठी बाबा के गीत पर आधारित इस म्यूजिक वीडियो में बाल कलाकार माधव गिरि और सृष्टि सिंह ने बच्चों के किरदार निभाए हैं। वहीं, ‘मां’ की मुख्य भूमिका में भावपूर्ण अभिनय किया है पूजा ने।

Album की मुख्य विशेषताएं:

  • एलबम का शीर्षक: मां का आंचल
  • कलाकार: पूजा (मां), माधव गिरि, सृष्टि सिंह (बाल कलाकार)
  • गायक और गीतकार: त्रिपाठी बाबा
  • भाषाएं: भोजपुरी और हिंदी
  • निर्देशक: अजीत कुमार एवं सूर्या हेम्ब्रम
---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस Album के निर्देशक झारखण्ड फेमस अजीत कुमार, और सूर्या हेमब्रम ने किया है, यह एल्बम में जो 15 वर्ष का लड़का आपको दिखेगा वह राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन के मुख्य सदस्य कमलेश गिरी के सुपुत्र है।

बता दे की

शिखर के लिए संघर्ष का रास्ता हर उस कलाकार को तय करना होता है, जो छोटे-छोटे शहरों से आते हैं। लेकिन शिखर पर कम कलाकार ही पहुँचे हैं, जो अपने बाद आ रहे कलाकारों के लिए रास्ता आसान कर रहे, और रही बात बाल कलाकार की तो यह उतना भी आसान नहीं है जैसा दिखने में लगता है।

कला एक संघर्ष है, कलाकार का जीवन अक्सर चुनौतियों और संघर्षों से भरा होता है, लेकिन इसके साथ ही यह रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और संतोष की भावना से भी जुड़ा होता है।

एक कलाकार अपने विचारों, भावनाओं और दृष्टिकोण को कला के माध्यम से व्यक्त करता है, चाहे वह पेंटिंग हो, संगीत हो, नृत्य, साहित्य या नुक्कड़ नाटक हो, जब आप पूरा एल्बम देखेंगे तो इस बाल कलाकार की एक्टिंग को महसूस कर पाएंगे।

Album का हर एक सीन आपको रोमांचित करेगा, संघर्ष की आग में तपकर ही सोना बनता है, तो ये साधारण सा कलाकार हो सकता है आने वाले समय में फ़िल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने।

इस Album के निर्देशन की कमान संभाली है झारखंड के प्रसिद्ध निर्देशक अजीत कुमार और सूर्या हेम्ब्रम ने। दोनों ही निर्देशकों ने इस गाने को भावनात्मक गहराई और सामाजिक संदेश के साथ प्रस्तुत किया है।

इस Album को जल्द ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा, जहां दर्शक मां-बच्चे के अटूट प्रेम और संघर्ष की कहानी को करीब से महसूस कर पाएंगे।

झारखंड के प्रतिभाशाली कलाकारों और तकनीकी टीम के माध्यम से बना यह Album क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

यह Album दर्शकों को न केवल भावुक करेगा, बल्कि मातृत्व की भावना को भी सजीव रूप में प्रस्तुत करेगा।

  • सौरभ कुमार, जादूगोड़ा
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment