मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बने यह भाजपा की देन है, श्री सोरन को भाजपा का शुक्र गुजार होना चाहिए : अमर बाउरी , नेता प्रतिपक्ष।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 9, 2024 10:21 PM
Follow Us:
चंपई सोरेन मुख्यमंत्री बने यह भाजपा की देन है, श्री सोरन को भाजपा का शुक्र गुजार होना चाहिए : अमर बाउरी , नेता प्रतिपक्ष।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: मोदी जी ने झारखंड में वंश वाद पर वार किया जिसका नतीजा है चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने। चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने यह भाजपा का देन है। चंपाई सोरेन को भाजपा का शुक्रगुजार होना चाहिए। यह बात भाजपा के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा।

Netaji 3

श्री बाउरी भुइयांडीह में ओबीसी सामाजिक सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन जी अपने को पार्ट टू बोलते हैं। मैं कहना चाहता हूं चंपाई जी आपको झारखंड में टाइगर के नाम से लोग जानते हैं। फिर आप अपना पहचान बनाईए न। उसी राह पर मत चलिए। मोदी जी ने भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस का नारा दिया है। यदि आप नहीं संभले तो होटवार जेल में आपके लिए भी जगह सुरक्षित रहेगा। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यों , उज्जवला योजना, पेंशन, इंश्योरेंस, जनधन खाता आदि को भाजपा की उपलब्धियां गिनाया। उन्होंने लोगों से तीसरी बार कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर को नये भारत का प्रतीक बताया। धारा 370 को खत्म करने को भाजपा की बड़ी उपलब्धि बताते हुए नारा दिया जहां हुएं बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर देश को खोखला करने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया। सभा में ओबीसी मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, बिहार प्रदेश के खजौली विधानसभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद, ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव श्रीवास्तव, मिथिलेश यादव, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, हलधर साह, नंदजी प्रसाद, प्रमोद मालाकार, बिमल बैठा समेत अन्य मौजूद थे।

THE NEWS FRAME THE NEWS FRAME

मोदी जी के पकौड़े खाने के लिए कार्यक्रताओं में धक्का – मुक्की

चूकि मोदी जी ने देश के बेरोजगारों को रोजगार खड़ा करने के लिए पकोड़े बेचने की सलाह दी थी । इसलिए इस सभा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के लिए गर्मागर्म पकौड़े की व्यवस्था भी आयोजकों द्वारा की गई थी। परंतु भीड़ ने पकौड़े बांटने वालों के समक्ष परेशानी खड़ा कर दिया। छिना झपटी के कारण अव्यवस्था को देखते हुए पकौड़े बांटना बंद करना पड़ा। यहां छोटे – छोटे बच्चें एवं महिलाओं को भी पकौड़े के लिए धक्का मुक्की करते देखा गया।

सभा के दौरान बिजली हुई गुल

भुइयांडीह बाबूडीह छठ घाट परिसर में भाजपा के ओबीसी सामाजिक सम्मेलन के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी अपना संबोधन दे रहे थे तभी शाम 7:15 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन बंद कर दिया। तभी उपस्थित लोगों से मोबाइल का टॉच जलाने के अनुरोध किया गया। जिसके बाद पूरा मैदान टॉच के लाइट से जगमगा उठा। थोड़ी देर बाद जरनेटर चालू कर रौशनी का प्रबंध किया गया। फिर उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Karunamay

पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के प्रयास से दो मेधावी छात्राओं का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हुआ नामांकन

Human

डबल डाउन बीयर बार कांड में पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कार्रवाई: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन

Untitled Design 16 7

Polio दिवस पर विधायक सुखराम उरांव ने अनुमंडल अस्पताल में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम का किया उद्घाटन बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक खुराक

DD 1

DD क्लब हिंसा में घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत, हत्या के एंगल से जांच तेज

Untitled Design 13 12

Chaibasa में दिल दहला देने वाली वारदात शराब के नशे में चाचा ने बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या

Claimb

IMF दिल्ली स्पीड एंड लीड कप 2026 में TSAF क्लाइंबिंग अकादमी का जलवा, 15 पदकों पर किया कब्जा

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied