- नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव के प्रयास से बस स्टैंड निर्माण की दिशा में बड़ी पहल, JUIDCO ने जारी किया टेंडर
चक्रधरपुर: नगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में लंबे समय से नए बस पड़ाव की मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO) ने चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम में नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए 14 करोड़ 11 लाख 1 हजार 136 रुपये की लागत से निविदा (टेंडर) जारी कर दी है।
यह परियोजना 18 माह में पूरी की जाएगी। ई-टेंडर के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तथा निविदा खोलने की तिथि 21 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि शहर को आधुनिक बस पड़ाव दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। टेंडर जारी होना चक्रधरपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नया बस स्टैंड बनने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर की यातायात व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित होगी।















