मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मेगा जॉब फेयर 20 को

On: January 21, 2026 8:34 PM
Follow Us:

जमशेदपुर:-श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर में आगामी 20 फरवरी को मेगा अप्रेंटिस सह जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय अंतर्गत बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ईस्टर्न रीजन) के सहयोग से नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के तहत किया जा रहा है।

इस मेगा जॉब फेयर का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय और कॉरपोरेट संस्थानों के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि युवा स्नातकों एवं डिप्लोमा धारकों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह जॉब फेयर इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा धारकों के साथ-साथ सामान्य विषयों जैसे बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., नर्सिंग सहित अन्य शाखाओं (माइनिंग को छोड़कर) के विद्यार्थियों के लिए खुला रहेगा। वर्ष 2021 से 2025 के बीच किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले सकेंगे।

विश्वविद्यालय के डीन (प्रशासन) डॉ. जे. राजेश ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाना, उन्हें उद्योगों के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस जॉब फेयर के माध्यम से भारत सरकार द्वारा संचालित अप्रेंटिसशिप कार्यक्रमों और नौकरियों तक युवाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से आसपास के सभी शैक्षणिक संस्थानों से अपील की गई है कि वे योग्य छात्रों तक इस आयोजन की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें समय पर पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करें। इच्छुक छात्र https://acjf-moe.in/Registration लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

यह मेगा अप्रेंटिस कम जॉब फेयर 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर परिसर में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय एवं बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ईस्टर्न रीजन), भारत सरकार को उम्मीद है कि यह आयोजन युवाओं को रोजगार एवं कौशल आधारित करियर की नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment