मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

कोयरिडीह निवासी टिंकू गुप्ता सेठ सायकिल यात्रा पर निकले अयोध्या — सरिया में हुआ भव्य स्वागत

On: October 4, 2025 10:21 PM
Follow Us:

सरिया (गिरिडीह)। गिरिडीह जिले के सरिया अनुमंडल क्षेत्र के कोयरिडीह निवासी श्री टिंकू गुप्ता सेठ ने शनिवार को श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या नगरी के दर्शन हेतु एक सायकिल यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा का उद्देश्य श्रीराम प्रभु के दर्शन कर समस्त ग्रामवासी और सनातन प्रेमियों के मंगल की कामना करना है।

अपने निवास स्थान से रवाना होने के बाद जब श्री टिंकू गुप्ता सेठ सरिया बाजार पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। माहुरी समाज के पुरुषों और महिलाओं ने शिव मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ कर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद समाज के लोगों ने शोभा यात्रा निकालते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग राशि भेंट की और अयोध्या के लिए ससम्मान रवाना किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल सरिया के साथ-साथ गिरिडीह महामंडल के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्री टिंकू गुप्ता सेठ को उचित मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश देते हुए उनके धार्मिक संकल्प की सराहना की।

सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री श्री उमाशंकर चरण पहाड़ी, श्री अनुज सेठ, भरकट्टा मंडल से निर्णय लोहानी, जितेंद्र कुमार सेठ, समीर माथुर, संजय तरवे, अमितेश कुमार, सुमित कुमार, संतोष तरवे, अभय तरवे, जयंत, निलेश, आदर्श, शिवम् सहित समाजसेवी आशीष तरवे और सैकड़ों समाजसेवी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाज में उत्साह और गर्व का माहौल
श्री टिंकू गुप्ता सेठ की यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि समाज में एकता, भक्ति और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी संदेश देती है। समाज के लोगों ने उनके सुरक्षित एवं सफल यात्रा की मंगलकामनाएं की हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment