मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार बकरीद को लेकर थाना स्तर पर आयोजित की जा रही शांति समिति की बैठक।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: June 13, 2024 9:41 PM
Follow Us:
बकरीद
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले में थाना स्तर पर बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है । कई थानों में आयोजित बैठक में 17 जून को बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और विधि व्यवस्था के संधारण पर चर्चा की गयी। इस दौरान सभी से आपस में भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।

Netaji 3

यह भी पढ़े :बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त से मिली ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की एक टीम।

शांति समिति सदस्यों से अपील किया गया कि त्योहार में किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, अपने स्तर से भी लोगों को जागरूक करें । कोई भी ऐसा कार्य नही करें जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो। त्योहार के दौरान सोशल मीडिया माध्यम से अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जायेगी साथ ही असामाजिक तत्वों एवं अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 बकरीद

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि उत्सव के वातावरण में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए जिलेवासी त्योहार मनायें। उन्होने दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 14 जून तक शांति समिति की बैठक कर शांति की अपील करने का निर्देश दिया है। साथ ही नगर निकाय पदाधिकारियों को साफ सफाई सुनिश्चित कराने, स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट के मरम्मती की आवश्यकता हो तो तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े :दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने रांची के पंचवटी ज्वेलर्स में की लूटपाट, शहर में खौफ का माहौल

साथ ही कहा कि बकरीद पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए। ट्विटर फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर होता है, तो तत्काल संबंधित व्यक्ति को चिन्हित करते हुए सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करें। सीओ और थाना प्रभारियों को समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन छापामारी करने, समय-समय पर जिला मुख्यालय को अपने क्षेत्रों का खैरियत प्रतिवेदन देने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी करने आदि का भी निर्देश दिया गया है।

 

Netaji 4

और पढ़ें

IMG 20260622 222200

गांजा बेचने का विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी और पुत्र अस्पताल में भर्ती।

Untitled Design 44 2

करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय में International योग दिवस का आयोजन योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

Untitled Design 35 4

भारतीय महिला Hockey टीम की ऐतिहासिक जीत नारी शक्ति संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक गाथा

Untitled Design 33 4

22 जून 1897 चापेकर बंधुओं का साहसिक प्रतिकार और Indian क्रांतिकारी आंदोलन की नींव

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied