📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले युवाओं को अर्जुन मुंडा ने किया सम्मानित, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

On: September 23, 2024 4:39 PM
Follow Us:
पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले युवाओं को अर्जुन मुंडा ने किया सम्मानित, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर एवं सरायकेला खरसावां जिला के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले युवाओं को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया सम्मानित, युवाओं से सामाजिक कार्यों में आगे आने का किया आह्वान।

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर एवं सरायकेला खरसावां द्वारा जिला स्तरीय एकदिवसीय रक्तदान शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले युवा रक्तदाताओं का अभिनंदन किया गया। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबंधा स्थित आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सभी युवा रक्तदाताओं को सम्मानित किया और उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान जमशेदपुर महानगर एवं सरायकेला खरसावां जिला के रक्तदान शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेकर रक्तदान करने वाले सैकड़ों युवा शामिल हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : कोल्हान प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का सोमवार को शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि रक्तदान महादान और रक्तदान करने वाला महादानी है। रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं ने सकारात्मक संदेश दिया है कि समाज की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के विशेष अवसर पर ऐसे आयोजन नरेंद्र मोदी के सेवा भाव और देश सेवा के आदर्शों को समर्पित है। रक्तदान शिविर में युवाओं की भागीदारी समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और समर्पण को दर्शाता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रक्तदान से हम कई जिंदगियों को बचा सकते हैं और समाज में एक नई आशा का संचार कर सकते हैं। युवा शक्ति को इसी प्रकार से राष्ट्र निर्माण और समाज कल्याण के कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए। अर्जुन मुंडा ने सफल रक्तदान शिविर के लिए भाजयुमो के दोनों जिलाध्यक्षों एवं उनके पूरी टीम की सराहना करते हुए सभी युवाओं से भविष्य में भी समाजसेवा से जुड़े रहने का आह्वान किया।

समारोह में दिल्ली अपोलो में कार्यरत डॉ अभिषेक सिंह मुंडा ने भी अपने विचार साझा किया। इस दौरान मंच संचालन जिला मंत्री जितेंद्र राय ने किया।

समारोह में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी डॉ मीरा मुंडा, जिला मंत्री जितेंद्र राय, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष नितीश कुमार, सरायकेला खरसावां युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, घोड़ाबंधा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल समेत युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment