मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

तीन महीने का राशन जून में मिलेगा, जून, जुलाई एवं अगस्त 2025 के लिए किया जा रहा अग्रिम खाद्यान्न वितरण

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 5, 2025 9:20 PM
Follow Us:
Add A Heading 26
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के लाभुकों को आगामी तीन माह – जून, जुलाई एवं अगस्त 2025 – के लिए खाद्यान्न का अग्रिम वितरण सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य के सफल एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, रांची द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में यह व्यवस्था की गई है।

A 2

खाद्यान्न वितरण की निर्धारित अवधि निम्नवत् है:

  • जून एवं जुलाई 2025 का वितरण: 01 जून से 15 जून 2025 तक
  • अगस्त 2025 का वितरण: 16 जून से 30 जून 2025 तक

जिले के कुल 4,34,255 परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे। जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों को ई-पॉस मशीन के माध्यम से प्रत्येक माह के लिए अलग-अलग लेनदेन (Separate Transactions) के साथ खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक माह के लिए लाभुकों को अलग-अलग पर्ची (रसीद) निर्गत की जाएगी तथा हर बार अलग-अलग बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य होगा।

Read More : IPTA ने शुरू किया अभियान – “एक पेड़ मां के नाम”, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

इस संबंध में सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर ही खाद्यान्न का वितरण किया जाए। अन्यथा, समय सीमा का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों की अनुज्ञप्ति को निलंबित या रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, जिले के सभी पणन पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुभाजन क्षेत्र के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कुल 16,49,662 लाभुकों तक समयबद्ध खाद्यान्न वितरण की सतत निगरानी करें।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied