मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

आदि कर्मयोगी अभियान: जनजातीय क्षेत्रों के विकास में बहुआयामी योगदान पर हुई चर्चा

On: August 28, 2025 10:20 PM
Follow Us:

Jamshedpur : आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोन मंडप, सिदगोड़ा में किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सचिदानंद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत किया गया। प्रशिक्षण हॉल को आंगन का स्वरूप प्रदान करते हुए गोलाकार संरचना में दीप प्रज्ज्वलित की गई, जिससे सहभागिता एवं सामूहिकता का संदेश दिया गया।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सभी प्रशिक्षणार्थियों को आदि कर्मयोगी अभियान के उद्देश्य, इसके लक्ष्यों तथा सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि यह अभियान जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका एवं सामाजिक विकास जैसे विभिन्न आयामों पर कार्य किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान यह भी चर्चा की गई कि किस प्रकार विभिन्न विभागों की आपसी सहभागिता एवं समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। मास्टर ट्रेनरों की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया गया कि वे इस अभियान के मुख्य वाहक होंगे, जो प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने प्रखंडों में अन्य कर्मयोगियों को तैयार करेंगे और अभियान की गतिविधियों को धरातल तक ले जाएंगे।

THE NEWS FRAME

आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें योजनाओं से जोड़ना तथा उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई कि मास्टर ट्रेनर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और जनजातीय समुदाय के विकास में एक ठोस परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment