मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Galudih Birsa Water Park: में फिर हादसा, 6 साल की बच्ची की डूबने से मौत, पार्क सील

On: June 7, 2025 7:55 PM
Follow Us:

जमशेदपुर/गालूडीह: झारखंड के गालूडीह स्थित बिरसा वाटर पार्क (Galudih Birsa Water Park) में एक बार फिर गंभीर हादसा हो गया है। इस बार चतरा जिले की 6 साल की बच्ची सृष्टि कुमारी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पार्क को सील कर दिया है।

छुट्टियां मनाने आई थी परिवार के साथ

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सृष्टि अपने पिता मिथुन कुमार, मां सीमा देवी और परिवार के अन्य 12 सदस्यों के साथ छुट्टियां बिताने गालूडीह पहुंची थी। उनके साथ साले राजा सिंह और गौरव सिंह भी थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग पार्क के एक हिस्से वेभ पुल में मस्ती कर रहे थे, तभी सृष्टि गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते और उसे बाहर निकालते, बहुत देर हो चुकी थी।

लापरवाही के आरोप

घटना के बाद परिजनों ने पार्क प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पार्क में कोई लाइफ गार्ड, रेस्क्यू टीम या सुरक्षा इंतजाम मौजूद नहीं थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Read More :  समीर गोप ने अपने ट्यूशन क्लास में शुरू की बांग्ला पढ़ाई, बच्चों में दिखा उत्साह

पहले भी हो चुकी है मौत

गौरतलब है कि बिरसा वाटर पार्क पहले भी हादसों को लेकर सुर्खियों में रहा है। वर्ष 2022 में एक युवक की वाटर स्लाइड से गिरकर मौत हो गई थी। उस समय भी पार्क को सील किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद इसे दोबारा खोल दिया गया।

अब तक दो मौतें, पार्क फिर सील

अब तक इस वाटर पार्क में दो लोगों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि यह पार्क उत्तर प्रदेश के बनारस निवासी एक कारोबारी द्वारा संचालित किया जा रहा है।

ताजा घटना के बाद एसडीओ सुनील चंद्र के आदेश पर पार्क को एक बार फिर सील कर दिया गया है। प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।

विशेष बिंदु:

  • हादसे में 6 साल की बच्ची की मौत
  • पार्क में सुरक्षा के इंतजाम नदारद
  • पहले भी हो चुकी है मौत, अब तक दो जानें गईं
  • प्रशासन ने पार्क को फिर किया सील
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment