
जमशेदपुर, 1 जुलाई 2026: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 के मुख्य नामजद फरार आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी के बारे में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह मामला 28 जून 2026 को बिष्टुपुर थाना में दर्ज हुआ था। आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा, पिता रविन्द्र नाथ मंडल, निवासी धातकीडीह, डुडरा, थाना गम्हरिया, जिला सरायकेला-खरसावां, इस मामले का मुख्य नामजद अभियुक्त है और फिलहाल फरार चल रहा है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास आरोपी के संबंध में कोई विश्वसनीय सूचना हो तो वह पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
सूचना देने के लिए संपर्क करें:
- पुलिस अधीक्षक (नगर), जमशेदपुर – 9471190203
- पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर), जमशेदपुर – 9431706486
- थाना प्रभारी, बिष्टुपुर – 9431706497
- कंट्रोल रूम, जमशेदपुर – 0657-2431030 / 2431028
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मामले के शीघ्र निष्पादन में सहायता मिल सके।













