मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मानसून सीजन में सफाई एवं आपातकालीन तैयारियों को लेकर डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर की समीक्षा बैठक आयोजित

On: June 24, 2025 9:10 PM
Follow Us:
जमशेदपुर : आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के कार्यालय में उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में मानसून के दौरान साफ-सफाई, कंजरवेंसी कार्य एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी मैनेजर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उप नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि बारिश के मौसम में जलजमाव एवं अन्य समस्याओं से निपटने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।
उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया:
  • शहर में कहीं भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी नालों एवं ड्रेनेज की सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए।
  • किसी भी आकस्मिक परिस्थिति (जैसे पेड़ गिरना, नाला चोक होना आदि) से तुरंत निपटने के लिए स्टैंडबाय इमरजेंसी टीम तैनात की जाए।
  • फॉगिंग एवं मच्छर नियंत्रण की नियमित व्यवस्था की जाए, विशेषकर जलजमाव वाले क्षेत्रों में।
  • सभी वार्डों में नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए कि वे क्षेत्रीय स्थिति की निगरानी करें एवं समस्या की सूचना शीघ्र कंट्रोल रूम को दें।
उप नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर आवश्यक कार्रवाई करना अनिवार्य होगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे नालियों में कचरा न डालें और साफ-सफाई बनाए रखने में नगर निकाय का सहयोग करें।
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment