मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्रीराम के अयोध्या लौटने और दीपावली के पावन उत्सव से जुड़ी कविता

On: October 20, 2025 9:28 PM
Follow Us:
The News Frame 21
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कविता : यह कविता भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और दीपावली के पावन उत्सव से जुड़ी है। जिसे करुणामय मंडल
पूर्व जिला पार्षद,पोटका पूर्वी सिंहभूम, झारखंड ने रचा है। इस कविता में कवि करुणामय मंडल ने बताया है कि जब रावण वध कर प्रभु राम, लक्ष्मण और सीता अयोध्या लौटे, तब समूचा नगर दीपों से जगमगा उठा — यही दिन दीपावली कहलाया। उसी समय मां दुर्गा की पूजा और मां काली की आराधना का भी विशेष महत्व बताया गया है।

कवि ने यह भी कामना की है कि प्रभु राम और मां काली की कृपा से हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य का वास हो। दीपावली न केवल प्रकाश का पर्व है, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक भी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
THE NEWS FRAME

कविता पढ़ें –

“इंतजार है सब को
आयेंगे प्रभु राम।
साथ में लक्ष्मण सीता
लौटेंगे निज धाम।।
शरत में अकाल बोधन
किए मां दशभुजा।
रावण वध सीता उद्धार
कर कर दुर्गा पूजा।।
लंका से अयोध्या लौटे
तीनों गुणों धाम।
हर्षित हुए अयोध्या वासी
हुए पूर्ण मनोकाम।।
उस रोज थी अमावस रात
घन घोर अंधकार।
स्वागत में दीप घर घर जले
हुआ जगत उजियार।।
कार्तिक की अमावस थी
पूजा मां काली की।
प्रभु राम के आगमन जश्न
मनाए दीपावली की।।
युगों पुरानी परंपरा है ये
पूर्वजों की पुण्य गाथा।
विजयश्री “राम” के संग
घर लौटी लक्ष्मी “सीता”।।
“लक्ष्मण” सा शुभ लक्षण
दिखे सबका घर ।
सुख शांति स्वस्थ्य समृद्धि
वृद्धि हो निरंतर।।
मां काली की परम कृपा
खुशहाल करे जीवन।
घर घर में आज लौट आए
श्रीराम-सीता-लक्ष्मण।।”

भाव सार:

“दीपावली राम की विजय और सीता-लक्ष्मण के संग अयोध्या वापसी का उत्सव है,
जो हर मन में उजाला, प्रेम और मंगल की भावना जगाता है।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 20 5

Rath Yatra पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन का सेवा शिविर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया निःशुल्क शीतल पेयजल 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

IMG 20260716 WA0079

नागा मंदिर बेल्डीह से निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Untitled Design 4 7

भगवान और भक्त के मिलन का दिव्य उत्सव Shri Jagannath रथयात्रा 2026

IMG 20260623 WA0052

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया 16वां साईं महोत्सव एवं कुलाधिपति मदन मोहन सिंह का जन्मदिन

Untitled Design 3 4

राटा पूजा के साथ चक्रधरपुर हरिजन बस्ती में पांच दिवसीय श्री श्री Sheetala माता पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धालुओं में उत्साह

Maaa

श्री दक्षिणेश्वरी Maa काली मंदिर में अमावस्या पूजा संपन्न

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!