मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

साकची गांधीघाट से भुईंयाडीह श्मशान घाट तक बनेगा नया फ्लाईओवर

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 26, 2025 12:11 PM
Follow Us:
Add A Heading 2025 04 26T120745.712
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

🛠️ निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में हुआ बड़ा बदलाव

🚗 मानगो चौक से पायल सिनेमा तक फ्लाईओवर अब बनेगा टू लेन

जमशेदपुर। निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव को लेकर सहमति बन गई है। अब मानगो चौक से पायल सिनेमा तक का फ्लाईओवर दोतरफा (टू लेन) बनाया जाएगा। इससे न केवल यातायात सुविधाजनक होगा बल्कि स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भी राहत मिलेगी। यह निर्णय विधायक सरयू राय, फ्लाईओवर निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइन प्रभारी संजय भार्गव और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के बीच बैठक में लिया गया। बैठक शुक्रवार रात विधायक के आवासीय कार्यालय में हुई, जिसके बाद शनिवार सुबह क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

Netaji 3

THE NEWS FRAME

विधायक सरयू राय ने जानकारी दी कि

“पहले की डिजाइन में मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर फ्लाईओवर का हिस्सा एकतरफा था, जिससे सिर्फ साकची से आने वाले वाहन पायल सिनेमा तक जा सकते थे। अब डिजाइन परिवर्तन के बाद यातायात दोनों दिशाओं में संभव होगा। इसके लिए सड़क के किनारे वन विभाग की जमीन लेने का प्रस्ताव रखा गया है। पायल सिनेमा के समीप फ्लाईओवर के अंत में एक गोलचक्कर बनाया जाएगा ताकि वाहन आसानी से यू-टर्न ले सकें। साथ ही टू लेन फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा और पुल के नीचे का हिस्सा वाहन पड़ाव के लिए उपयोग में लाया जाएगा।”

Read More :  जमशेदपुर में स्वास्थ्य पदाधिकारी ज्योति कुमारी की निर्मम हत्या: लिव-इन पार्टनर डॉक्टर विजय मोहन गिरफ्तार, हत्या की बात कबूली

THE NEWS FRAME

🏗️ स्थानीय व्यापारियों और निवासियों की मांग पर डिजाइन परिवर्तन करते हुए विधायक सरयू राय ने उन्हें सूचना दी कि उनकी मांग स्वीकार कर ली गई है। इसके बाद फ्लाईओवर की पायलिंग का रुका हुआ कार्य पुनः शुरू कर दिया गया है, जिससे निर्माण में आ रही बाधा समाप्त हो गई है।

🚧 विधायक सरयू राय, मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव और कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने हाथी घोड़ा मंदिर, साकची से लेकर भुईंयाडीह श्मशान घाट तक के मार्ग का भी निरीक्षण किया। विधायक राय ने प्रस्ताव दिया कि टिमकेन गोलचक्कर के ऊपर से भी एक फ्लाईओवर बनाया जाए, ताकि रांची, डोबो और सरायकेला से टाटा स्टील फैक्ट्री आने-जाने वाले भारी वाहनों के यातायात को सुगम बनाया जा सके। इस प्रस्ताव पर भी सहमति बन गई है और मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव ने इसके डिजाइन का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।

🛤️ विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो फ्लाईओवर को दोतरफा बनाना और टिमकेन गोलचक्कर से अतिरिक्त फ्लाईओवर का निर्माण यातायात जाम की समस्या को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह निर्णय आने वाले समय में जमशेदपुर के नागरिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied