मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

Jamshedpur में बड़ी चोरी की वारदात टली, बंद घर का ताला काटते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 27, 2026 9:42 PM
Follow Us:
IMG 20260527 WA0027
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

टेल्को पुलिस की रातभर गश्ती में मिली सफलता, 15 लाख के गहने और नकदी बरामद

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी जैसे आभूषण, नकद राशि और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

A 2

बंद घर में चोरी की तैयारी कर रहे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए टेल्को थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 26 और 27 मई की रात पुलिस को सूचना मिली कि एलएफएस स्कूल के सामने स्थित क्वार्टर नंबर K3/158 के बंद आवास के बाहर एक बाइक खड़ी है और दो संदिग्ध व्यक्ति घर के अंदर घुसे हुए हैं।

सूचना मिलते ही पु.अ.नि. सोहन लाल के नेतृत्व में टेंगो मोबाइल और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि घर के बाहर एक स्प्लेंडर बाइक लगी हुई थी और दो युवक घर के अंदर ग्रिल के पास खड़े होकर ताला काटने की कोशिश कर रहे थे।

THE NEWS FRAME

पुलिस को देखते ही एक आरोपी फरार

पुलिस टीम जैसे ही सत्यापन के लिए अंदर दाखिल हुई, तभी एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे की ओर से भाग निकला। जबकि दूसरा आरोपी ताला काटते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम कुमार उर्फ छोटू (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू विकास कॉलोनी, नामदा बस्ती में किराए के मकान में रहता है। पूछताछ में उसने अपने फरार साथी का नाम मो. राजू उर्फ जीवन बनर्जी उर्फ विजय मुंडा बताया, जो जुगसलाई के गौरी शंकर रोड स्थित गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है।

कई थाना क्षेत्रों में चोरी की बात कबूली

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर बिष्टुपुर, सीतारामडेरा, बागबेड़ा और टेल्को थाना क्षेत्र के कई बंद घरों में ताला काटकर चोरी कर चुका है। आरोपी ने बताया कि मंगलवार रात भी वे चोरी की नीयत से बंद घर में घुसे थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण पकड़े गए।

आरोपी के घर से मिले गहने और नकदी

पुलिस ने आरोपी शुभम कुमार की निशानदेही पर उसके घर में छापेमारी की, जहां से बड़ी मात्रा में सोने जैसे पीले धातु और चांदी जैसे धातु के आभूषण बरामद किए गए। इसके अलावा 58,130 रुपये नकद भी मिले हैं।

पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल होने वाले कटर, पेचकस, प्लास और कटा हुआ ताला भी जब्त किया है। वहीं घटनास्थल पर मिली हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक पर लगा नंबर प्लेट भी फर्जी पाया गया।

पहले भी दर्ज है आपराधिक मामला

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार के खिलाफ पहले भी सोनारी थाना में चोरी से जुड़ा मामला दर्ज है। वर्ष 2025 में दर्ज कांड संख्या 127/2025 में भी वह आरोपी रह चुका है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

इस मामले में टेल्को थाना में कांड संख्या 76/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में पु.नि. सुरेश प्रसाद, पु.अ.नि. सोहन लाल, पु.अ.नि. विकास कुमार शर्मा, पु.अ.नि. हेम किशोर गुप्ता, स.अ.नि. जय मंगल मुंडा, टैंगो मोबाइल-35 के सुजीत कुमार तथा थाना रिजर्व गार्ड के भीम महतो शामिल थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied