मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

GST एवं JPT जागरूकता सह निबंधन कैंप 13 जून को, व्यवसायियों से भागीदारी की अपील

On: June 12, 2026 8:43 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 12 जून 2026: व्यवसायियों की कर संबंधी समस्याओं के समाधान तथा GST एवं JPT (झारखंड प्रोफेशनल टैक्स) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वाणिज्य कर विभाग, जमशेदपुर प्रमंडल द्वारा विशेष जागरूकता एवं निबंधन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, जिला पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष एस. एन. पाल ने बताया कि यह कैंप 13 जून 2026 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे राज्य-कर अपर आयुक्त (प्रशासन), जमशेदपुर प्रमंडल, साकची स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कैंप में व्यवसायियों, व्यापारिक संगठनों एवं उद्यमियों को GST और JPT निबंधन, कर प्रक्रियाओं, तकनीकी समस्याओं तथा अन्य कर संबंधी विषयों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान का भी प्रयास किया जाएगा।

एस. एन. पाल ने जिले के सभी व्यवसायियों एवं व्यापारिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में भाग लेने और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

कैंप के प्रमुख लाभ

  • GST एवं JPT निबंधन संबंधी जानकारी और जागरूकता
  • निबंधन प्रक्रिया में सहायता एवं मार्गदर्शन
  • व्यवसाय विकास एवं विस्तार संबंधी जानकारी
  • विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद कर समस्या समाधान

“जागरूक बनें – निबंधन करें – व्यापार बढ़ाएं – राष्ट्र के विकास में योगदान दें।”

— एस. एन. पाल, जिला अध्यक्ष, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment