मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अनुकंपा समिति की बैठक में बड़ा फैसला, 22 आश्रितों को नौकरी की अनुशंसा

On: May 1, 2026 7:16 PM
Follow Us:

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्थापना-सह-स्क्रीनिंग समिति/अनुकंपा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने की, जिसमें अपर उपायुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, स्थापना उपसमाहर्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा प्राप्त आवेदनों की क्रमवार समीक्षा की गई। इस प्रक्रिया में आवेदकों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई, जिसमें पांच वर्ष की समय सीमा के भीतर आवेदन की प्राप्ति, आयु सत्यापन, शैक्षणिक योग्यता, पारिवारिक विवरण, आधार कार्ड और अनापत्ति प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का परीक्षण किया गया। साथ ही सभी दस्तावेजों का मूल प्रमाण पत्रों से मिलान भी सुनिश्चित किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सेवा काल के दौरान मृत सरकारी कर्मचारियों एवं उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाए। उन्होंने संबंधित कार्यालयों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कुल 22 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया। इनमें 18 मृत सरकारी सेवकों के आश्रित और 4 उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रित शामिल हैं। पदों के निर्धारण में तृतीय वर्ग के 15 और चतुर्थ वर्ग के 7 पद तय किए गए हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment