मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

विश्व आदिवासी दिवस 24 अगस्त को पोड़ाहाट स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

On: August 21, 2025 10:45 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार) : आदिवासी समन्वय समिति, चक्रधरपुर द्वारा आगामी रविवार 24 अगस्त 2025 को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर पोड़ाहाट स्टेडियम में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में समिति ने बताया कि मुख्य समारोह पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां विभिन्न आदिवासी समुदायों द्वारा पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही समाज के कलाकारों और सामाजिक अगुवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

समिति ने बताया कि विगत दिनों दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण 9 अगस्त को प्रस्तावित समारोह स्थगित कर दिया गया था। अब यह आयोजन 24 अगस्त को भव्य रूप से संपन्न होगा।

यह आयोजन सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और आदिवासी समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय सिंह सामड़, सचिव मथुरा गागराई, कोषाध्यक्ष अनिल उरांव सहित तीरथ जामुदा, रबिंद्र गिलुवा, दया सागर केराई, पंकज बांकिरा, ‌मंगल सरदार, सत्यजीत हेम्ब्रम, दलाल सिंह भुईंया, भोलेनाथ बोदरा, दोडा़य हांसदा, मदन बोदरा, मनोज बांकिया, भुवनेश्वर मुंडारी, लाल सिंह भूमिज समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment