मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मुख्यमंत्री से संथाली संगठनों के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, पारसी माहा महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण

On: December 22, 2025 9:25 PM
Follow Us:
Press Release 78135 22 12 2025

रांची: रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन एवं जाहेरथान कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर के करनडीह स्थित दिशोम जाहेर में आयोजित होने वाले 22वें संथाली ‘पारसी माहा’ महोत्सव एवं ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संथाली भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़े इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि पारसी माहा महोत्सव संथाली समाज की सांस्कृतिक चेतना, परंपरा और पहचान का प्रतीक है, वहीं ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होना संथाली भाषा के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए संथाली भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में ऐसे आयोजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक विविधता ही राज्य की असली पहचान है और आदिवासी भाषाओं व परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री रविंद्र नाथ मुर्मू, सहायक महासचिव श्री मानसिंह मांझी, जाहेरथान कमेटी के कार्यकारी सदस्य श्री सागेन हंसदा एवं श्री शंकर हेंब्रम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

यह आयोजन न केवल संथाली समाज बल्कि पूरे झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

IMG 20260730 WA0004

संस्कार भारती के गुरु पूर्णिमा समारोह में नाट्य गुरु अवतार सिंह पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ स्मृति सम्मान से सम्मानित

The News Frame 15 2

उपायुक्त ने किया मुंडारी-हिंदी द्विभाषी गीत-संग्रह पुस्तक ‘ओमोन- मुंडारी साइति पुथी’ का विमोचन

The News Frame 9 2

टाटा स्टील ने जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जे आर डी टाटा वार्षिक इंटर – स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया

The News Frame 5 6

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया, साथ ही वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

The News Frame 6 4

जमशेदपुर के लिए बनेगा 5 वर्षीय सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान, रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर

The News Frame 5 5

नगड़ी भूमि विवाद फिर गरमाया: संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का किया आह्वान, कहा- “जान देंगे, जमीन नहीं देंगे”

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!