मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जद (यू) मानगो थाना समिति का प्रतिनिधिमंडल मानगो थाना प्रभारी से मिला. विधि व्यवस्था दुरुस्त करने की की मांग।

On: June 13, 2025 8:46 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति का प्रतिनिधिमंडल थाना अध्यक्ष लालू गौड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को मानगो थाना प्रभारी से उनके कार्यालय में मिला और थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपकर विधि व्यवस्था के विभिन्न मामलों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया. इस दौरान मुख्य रूप से जद (यू) जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू समेत जिला के कई पदाधिकारी मौजूद थे. जद(यू) नेताओं ने बताया कि चोरी, छिनतई, गृह भेदन, नशाखोरी, नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री, अवैध शराब भट्टी, जुआ एवं मटका अड्डा जैसे अपराधिक गतिविधियों के कारण पूरे शहर की विधि व्यवस्था बिगड़ रही है.

शहर के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे असामाजिक तत्व अपनी जड़ जमा चुके हैं जो शहर के हर कोने में जाकर जघन्य अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. शहर की जनता भय के वातावरण में जीवन व्यतीत कर रही है. लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है घरों का ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी हो रही है, सुनसान सड़कों पर पैदल चल रही महिलाओं से चेन, बटवे, बैग की छिनतई कर रहे हैं, नशीले पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : जिले के 16 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुआ।

ऐसे में थाना स्तर पर इन सभी आपराधिक गतिविधियों का नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है. थाना प्रभारी ने जद (यू) नेताओं को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा थाना स्तर पर सभी तरह के अपराध को रोकने के लिए हर स्तर पर उचित कदम उठाए जाएंगे. यदि भविष्य में किसी तरह के भी मामले सामने आते हैं तो थाना को तुरंत सूचित करे थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

इस दौरान मुख्य रूप से जद (यू) के जिला सचिव कन्हैया ओझा, विकास साहनी, प्रेम सक्सेना, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर सचिव दीपक गौड़, अशोक सिंह, मानगो थाना समिति महासचिव जितेंद्र प्रकाश सिंह, नीरज साहू, अवतार सिंह, सैरिश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment