मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ की 345वीं बैठक संपन्न, शिक्षक सम्मान योजना लागू करने की मांग

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 7, 2025 8:02 PM
Follow Us:
Add A Heading 2025 03 07T200130.641
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

बेगूसराय : भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था IPTA की 345वीं बैठक बिहार के बेगूसराय जिले के बिशनपुर में माननीय आनंद सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में देशभर से निजी शिक्षक शामिल हुए और शिक्षा नीति को सुदृढ़ करने में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।

A 2

बैठक में निर्णय लिया गया कि देश की 90% वास्तविक शिक्षा प्रणाली निजी शिक्षकों के योगदान से संचालित होती है, चाहे वह पुरानी शिक्षा नीति हो या नई। इसमें देशभर के 50 लाख से अधिक निजी शिक्षक दृढ़ संकल्पित होकर योगदान दे रहे हैं। ऐसे में संघ ने मांग की कि संविधान में उनके अधिकारों को सुरक्षित करते हुए ‘शिक्षक सम्मान योजना’ अतिशीघ्र लागू की जाए। इस योजना के तहत उन शिक्षकों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी, जो लाचार, बेबस और विचारहीन स्थिति में हैं।

Read more : NIT जमशेदपुर में ‘ग्रीन क्रेडिट और ईको-लेबलिंग’ पर उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 

संघ के पदाधिकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के मंत्रियों से आग्रह किया कि इस संघर्ष को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं। बिहार से इस आंदोलन का बिगुल जोर-शोर से बजाया जा रहा है, और संगठन को विश्वास है कि राज्य व केंद्र सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा करेगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से आनंद सिंह, इंद्रजीत दास, नीरज गुप्ता, राजीव कुमार, संतोष दास, ब्यूटी गुप्ता, सावित्री देवी, गोलू कुमार, मौसमी दास, पूजा देवी और डॉ. परमानंद मोदी सहित कई गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे।

संघ ने एकजुटता का संदेश देते हुए शिक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सरकार से आवश्यक सहयोग की उम्मीद जताई है।

वीडियो देखें : 

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied