मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्री हेमन्त सोरेन ने Suport of CARE India in Covid-19 vaccine Drive (टीका एक्सप्रेस) in Jharkhand वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

On: September 28, 2021 10:57 AM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का हो रहा प्रयास। कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार की पूरी तैयारी। राज्य में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Ranchi : मंगलवार 28 सितंबर, 2021

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज पुराना विधानसभा के बगल स्थित मैदान, धुर्वा, रांची से Suport of CARE India in Covid-19 vaccine drive (टीका एक्सप्रेस) in Jharkhand को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से आज 60 मोबाइल वैक्सीनेशन वैन को राज्य के विभिन्न जिलों में रवाना किया जा रहा है।

ये सभी वैन “टीका एक्सप्रेस” के रूप में टीकाकरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। 
THE NEWS FRAME
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से आने वाली संभावित चुनौती से निबटने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरी तैयारी की गयी है। राज्य के सभी जिलों में “टीका एक्सप्रेस” चलाकर छूटे हुए लोगों का  वैक्सीनेशन कराने का काम आज से शुरू हो रहा है। इन “टीका एक्सप्रेसों” की मदद से लोगों को टीका लेने में सहूलियत होगी। लोगों को यह सुविधा उनके घरों पर ही उपलब्ध होगी।
THE NEWS FRAME

राज्य में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अब तक राज्य भर में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है। लगभग 40 लाख लोगों को टीका का दूसरा डोज भी लग चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक लोगों तक टीकाकरण अभियान पहुंचे इसी क्रम में आज राज्य में CARE India के सहयोग से “टीका एक्सप्रेस” का शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी कोविड-19 संक्रमण काल में राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान में गति लाने को लेकर नए-नए कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक पहुंचने का काम किया है।

THE NEWS FRAME

कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए अपनी समझदारी और विवेक का उपयोग करें।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचने का बहुत ही सीमित औषधियां देश और दुनिया में उपलब्ध है। वैज्ञानिकों ने  इस संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 वैक्सीन का खोज किया है। हमसभी लोग वैक्सीन लगाकर कोविड-19 से सुरक्षा तो पाएंगे ही साथ-साथ स्वयं की समझदारी और विवेक का उपयोग करके भी संक्रमण से बचा जा सकता है। हम हर हाल में अपने समझदारी का उपयोग करें और खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी इस संक्रमण से बचाएं।

THE NEWS FRAME

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से की अपील, खतरा टला नही अभी संक्रमण को हल्के में न लें।

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील किया कि कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा अवश्य बरतें। संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमण को हल्के में लेने की भूल न करें। अतएव आवश्यक है कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन हर हाल में किया जाए। फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथो को सैनिटाइज करना इत्यादि जरूरी बचाव के उपाय को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव-सह-स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव, CARE India के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री अभय कुमार भगत, राष्ट्रीय सलाहकार श्री सी.के.भगत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

आयुष Treatment का वरदान समन्वित उपचार से गंभीर रोगों से मिली राहत पश्चिमी सिंहभूम में आयुर्वेद और होम्योपैथी ने बदली मरीजों की जिंदगी

आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के एकीकरण की दिशा में बड़ा कदम: केंद्र सरकार की बहुआयामी आयुष पहलें, 450 से अधिक तंबाकू निषेध केंद्र स्थापित

विश्व Breastfeeding सप्ताह 2026 सतत जीवन की मजबूत शुरुआत के लिए स्तनपान को बढ़ावा देने का संदेश टाटा मेन हॉस्पिटल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में मोटापा उपचार के लिए समर्पित ‘ओबेसिटी क्लिनिक’ की शुरुआत

हिंद आईटीआई में MY Bharat जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Sarcoma दुर्लभ कैंसर जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ किया जाता है लेकिन समय पर पहचान से इलाज संभव

Leave a Comment