मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

AIDSO द्वारा +2 शिक्षक नियुक्ति में राजनीति विज्ञान, उर्दू व अन्य विषयों को शामिल करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया की मांग।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 5, 2022 1:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

Ranchi : 05 जुलाई, 2022

A 2

पिछले 10 दिनो से रांची के राजभवन के समक्ष प्लस टू शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में राजनीति शास्त्र, उर्दू, मानव विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र जैसे विषयों को शामिल करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं अनिश्चितकालीन धरना में है।

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन इनके जायज आंदोलन का समर्थन करता है। आंदोलन के समर्थन में राज्य सचिव सोहन महतो ने कहा है कि झारखंड में शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर छात्र की संख्या के अनुसार शिक्षकों का घोर अभाव है। छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की संख्या बहुत ही कम है।
THE NEWS FRAME
कई ऐसे भी विद्यालय या +2 शिक्षण संस्थान है।जहां या तो शिक्षक है ही नही या एक शिक्षक के भारोसे पठन-पाठन चल रहा है।झारखंड में +2 शिक्षक नियुक्ति 2016 में हुई थी। और उसके बाद वर्ष 2022 में फिर से यह प्रक्रिया होने की संभावना सरकार द्वारा दिखाई जा रही है। परंतु झारखंड गठन के बाद से अब तक जितने भी बार शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया हुई है। उसमें राजनीति शास्त्र, उर्दू, दर्शन शास्त्र, मानव विज्ञान समाजशास्त्र जैसे विषयों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया।जबकि झारखंड में प्रति वर्ष हजारों की संख्या में छात्र उपरोक्त विषय में बीएड में प्रशिक्षण लेते हैं।
ऐसे में अब झारखंड में लाखों की संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं। जिन्हें अब तक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर ही नहीं मिला है। हजारों छात्रों की अधिकतम आयु सीमा भी समाप्त होने को है।ऐसे में चिंतनीय बात है कि प्लस 2 विद्यालयों में किन शिक्षकों के भरोसे उपरोक्त विषयों में पठन-पाठन और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाती होगी। न्यायालय द्वारा भी उपरोक्त विषयों में नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता साफ कर दिया गया है। परंतु फिर भी वर्तमान सरकार द्वारा इस विषय पर अमल नहीं किया जा रहा है।अतः यदि छात्र छात्राओं को +2 शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नही किया जाता है, तो AIDSO आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतर कर व्यापक छात्र आंदोलन का निर्माण करने का काम करेगा।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 20 6

Srinath विश्वविद्यालय और एनआईएसएम के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर वित्तीय शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को मिलेगा नया आयाम

Murli Sir

मुरली इंटर कॉलेज में Orientation Meeting आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई करियर एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन की जानकारी

Nit 1

NIT जमशेदपुर के 3 छात्रों का BEL में 13 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन, रक्षा तकनीक विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

Netaji

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के छात्रों की बड़ी उपलब्धि, प्लेसमेंट सत्र 2026 में 500 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

Untitled Design 37

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय चक्रधरपुर की वरीय शिक्षिका रानो मरांडी का निधन शिक्षा जगत में शोक की लहर

NIT

NIT जमशेदपुर में उभरती प्रौद्योगिकियों पर दो राष्ट्रीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक सम्पन्न।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied