मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

15 नवंबर आजादी आंदोलन के महानायक बिरसा मुंडा का 147 वी जयंती सरायकेला पुराना बस स्टैंड चौक में मनाई गई।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: November 15, 2022 1:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

सरायकेला : मंगलवार 15 नवम्बर, 2022 

A 2

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन AIDYO (युवा संगठन) के बैनर तले आज आजादी आंदोलन के महानायक वीर बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती मर्यादापूर्वक सरायकेला पुराना बस स्टैंड चौक में मनाया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव देवा मुखी ने किया। तत्पश्चात बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण व क्रांतिकारी गीत से आरंभ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शिक्षक संजय रोहिदास सर एवं AIDYO के झारखंड राज्य अध्यक्ष सुशांत सरकार ने कहा बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उस शोषणहीन समाज के सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाएंगे, जिसे बिरसा ने कभी देखा था। 

आज देश में गरीबी, भूखमरी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अशिक्षा लगातार बढ़ती जा रही है। यदि बिरसा के सपने को सार्थक करना है, तो उसका एक ही रास्ता है, वह है आज देश में चल रहे तमाम शोषण जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना,  सभी  को एकजुट करना। एवं फिर से एक और उलगुलान की शुरूआत करना। 

इस उपलक्ष मे कोटेशन एग्जीबिशन तथा Book स्टॉल का भी आयोजन किया गया, जहाँ पर छात्र-नौजवान, मजदूर, किसान की भीड़ उमड़ी और लोगों ने  किताबें भी खरीदी। कार्यक्रम का समापन  एक क्रांतिकारी गीत “गांव छोड़व नहीं जंगल छोड़व नहीं” से किया गया। और सभी ने संकल्प लिया कि बिरसा मुंडा के विचार एंव आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएंगे. कार्यक्रम  में शिक्षक बोकेश्वर् महतो,  AIDYO झारखंड राज्य सचिव- हाराधन महतो, सरायकेला जिला अध्यक्ष- उदय तंतुवाई, कार्यालय सचिव- संदीप कुमार के साथ-साथ एमपी सिंह सरदार, ईटाकूदर पंचायत के उपमुखिया- धीरज कुमार महतो, परी वाला महतो,तथा छात्र-नौजवान उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied