मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

वॉर मेमोरियल पर 1971 युद्ध के वीर सैनिक हुए सम्मानित.. शहीदों को श्रद्धांजलि

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 16, 2022 11:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1
THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 16 दिसम्बर, 2022

Netaji 3

16 दिसंबर 1971 को मिली जीत की खुशी में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित वॉर मेमोरियल पर 1971 युद्ध के शुर वीरों को सम्मानित एवं शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर रणविजय सिंह (अवकाश प्राप्त) एवं आर्मी कैंप सोनारी के कमांडिंग ऑफिसर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सबसे पहले आर्मी कैंप के सम्मानित अतिथि ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही भारत माता, फील्ड मार्शल स्वर्गीय जनरल सैम मानिक शॉ एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी एम पाटील को भी उपस्थित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बारी बारी से अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

THE NEWS FRAME

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जे डब्लू ओ बृजकिशोर सिंह संचालन पेटीऑफिसर हरेंद्र शर्मा ने किया। 1971 युद्ध के सम्मानित वीरों में थल सेना से रमेश सिंह बलजीत सिंह चंद्रमा सिंह आर एन स्वैन कोमल दुबे सोनेलाल जबकि भारतीय नौसेना से रामजी दुबे को ब्रिगेडियर रणविजय सिंह ने पुष्प एवं शॉल  ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी युद्ध वीरों ने अपनी पलटन की युद्ध के दौरान की जिम्मेदारी और उसको साहस एवं वीरता पूर्वक निभाने की कहानी अपने जुबानी सुनाई। जिसको सुनकर उपस्थित सैनिकों के रोंगटे खड़े हो गए। मुख्य अतिथि ने बताया कि इस युद्ध की घोषणा 3 दिसंबर 1971 और विजय 16 दिसंबर 1971 हुई थी। मगर यह लड़ाई पिछले 6 महीने से लड़ी जा रही थी। 

THE NEWS FRAME

विश्व युद्धों के बाद यह पहली लड़ाई थी जिसमें 93000 सैनिकों ने भारतीय सेना के वीरता और पराक्रम के आगे अपने अस्त्र-शस्त्र एवं सैन्य टुकड़ियों के साथ पूर्वी पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना के उन दिनों कमांडिंग इन चीफ जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष ढाका यूनिवर्सिटी में आत्मसमर्पण किए। भारतीय युद्ध इतिहास में पिछले वर्ष इस दिन को स्वर्णिम विजय दिवस के रूप में मनाया गया था। आज का पावन दिन 51वां विजय दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें भारतीय सेना के तीनों सेना से सेवानिवृत्त जाबाज सैनिक शामिल हुवे। 

जिला अध्यक्ष बृज किशोर सिंह एवं जिला सचिव दिनेश सिंह ने सम्मानित अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खुशी के लड्डू प्रोग्राम में शामिल लोगों के साथ साथ मुख्य मार्ग से आने जाने वाले लौह नगरी के आम जनता को भी बांटे गए। साथ ही देशभक्ति गीतों पर उपस्थित सैनिकों ने झूम कर खुशी का इजहार किया। 

THE NEWS FRAME

संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने उपस्थित सदस्यों को आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की और भविष्य में भी मिलजुल कर राष्ट्रहित समाजहित एवं सैन्यहित के लिए निरंतर कदम से कदम एवं कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलते हुए संगठन के इतिहास में हर दिन एक नया अध्याय सेवा के रूप में जोड़ने का संकल्प दोहराया। जिससे युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा हो एवं सिविल समाज में सेना के प्रति सम्मान बढ़े जिससे भारतीय सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों को मोरल सपोर्ट मिले और वह अपनी सेवा देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा में शत प्रतिशत सेवा दे सकें।

THE NEWS FRAME

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव रंजन, भोला प्रसाद सिंह, डॉ कमल शुक्ला, प्रमोद कुमार, मिथिलेश सिंह, अशोक श्रीवास्तव, बलरामपल पटसानी, बी के त्रिपाठी, शेख अनवर, सुरेंद्रनाथ ओझा, देवेंद्र त्रिपाठी, जयदीप दास, विवेक सिंह, आर एन मिश्रा, संजय पाठक, अनुज सिंह, अनिल झा, एस ए खान, उपेंद्र प्रसाद सिंह, जावेद हुसैन, अजय कुमार सिंह, कुमार रवि, कुंदन सिंह, ललन शाह, प्रमोद कुमार, रमेश शर्मा के साथ-साथ सैकड़ों सैनिक उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री दिनेश जी ने किया।

THE NEWS FRAME
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied